Sonakshi Sinha Birthday: ‘मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होना’ ये कहावत आपने बहुत बार सुनी होगी। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन पर ये बिल्कुल फिट होती है। इन्हीं में से एक हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिंह और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया और इसकी वजह से उनके लिए इंडस्ट्री में कदम रखना और भी आसान था। एक्ट्रेस ने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया। इस मूवी में उनके साथ सलमान खान बतौर लीड एक्टर नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू मूवी ही सुपरहिट हो गई और वह हर तरफ छा गईं। उनकी इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ का बिजनेस किया।
फिर डेब्यू के दो साल बाद 2012 में उनकी दूसरी फिल्म ‘राउडी राठौर’ आई। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार दिखाई दिए। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई और यह मूवी भी हिट हुई। इस फिल्म ने देश में 133.25 करोड़ का बिजनेस किया। पहली दो फिल्मों को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद लगा जैसे मानों सोनाक्षी बॉलीवुड पर राज करने के लिए तैयार हैं। तभी उसी साल में उनकी एक मूवी आई ‘जोकर’ जो बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म में भी अक्षय के साथ उनकी जोड़ी दिखाई दी थी, लेकिन इस बार लोगों को कहानी पसंद नहीं आई। एक्ट्रेस 2 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उनके करियर ग्राफ के बारे में।
‘चलो हनुमान चालीसा पढ़ो’, कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने पाकिस्तानी दर्शक को किया जमकर रोस्ट, बोले- नहीं मिलेगा तुम्हें…
सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं और इन 15 सालों में एक्ट्रेस ने लगभग 32 फिल्मों में काम किया है। इनमें से 26 फिल्मों में उन्होंने लीड रोल प्ले किया और बाकी में उन्होंने स्पेशल उपस्थिति दर्ज करवाई। 26 फिल्मों से उनकी सिर्फ 7 फिल्में ही हिट हुई, 16 फ्लॉप रहीं, बाकी 2 एवरेज थीं और एक ‘काकुड़ा’ ओटीटी पर आई, जिसे ठीक-ठाक पसंद किया गया।
डेब्यू के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 2012 में चार फिल्में की। इसमें ‘राउडी राठौर’ हिट, ‘जोकर’ फ्लॉप, ‘सन ऑफ सरदार’ हिट और ‘दबंग 2’ सुपरहिट थी। ‘दबंग 2’ एक्ट्रेस की डेब्यू मूवी का ही सीक्वल था, जिसमें वह एक बार फिर सलमान खान के साथ दिखाई दीं और लोगों ने फिर उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था।
फिर अगले साल सोनाक्षी सिन्हा ने फिर से धड़ाधड़ फिल्में की। हालांकि, इस साल एक्ट्रेस के लक ने उनका साथ नहीं दिया और उनकी 3 फिल्में ‘लूटेरा’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!’, ‘बुलेट राजा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं। इसके बाद इसी साल उनकी जोड़ी शाहिद कपूर के साथ ‘आर राजकुमार’ में दिखाई दी। लोगों ने फिल्म के गानों को काफी पसंद किया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी। बाकी की दो फिल्मों ‘बॉस’ और ‘हिम्मतवाला’ के गानों में वह स्पेशल अपीयरेंस देते हुए नजर आईं।
‘उन लोगों का क्या जो…’, कंगना रनौत के बाद रूपाली गांगुली ने शर्मिष्ठा पनोली को लेकर कही ये बात, बोलीं- जिसके लिए उसने…
इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 2014 में तीन फिल्में की, जिसमें से दो हिंदी और एक तमिल मूवी थी। 2014 में एक बार दिए एक्ट्रेस की जोड़ी ‘हॉलिडे’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई दी और ये मूवी हिट हुई। हालांकि, उनकी बाकी की दो फिल्में ‘एक्शन जैक्सन’ और ‘लींगा’ फ्लॉप रही। इसके बाद 2015 में एक्ट्रेस ने सिर्फ एक ही फिल्म की, जो ‘तेवर’ थी और यह भी फ्लॉप हुई। इसके अलावा वह ‘ऑल इज वेल’ के एक सॉन्ग में भी दिखाई दीं।
2016 से 2018 तक एक्ट्रेस ने लगभग 6 फिल्में की, जिसमें से 5 फ्लॉप और एक एवरेज रही। ये 5 फ्लॉप फिल्में ‘अकीरा’, ‘फाॅर्स 2’, ‘नूर’, ‘वेलकम टू न्यू यॉर्क’ और ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ थी। वहीं, जो एवरेज रही वह ‘इत्तेफाक’ थी।
कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद सोनाक्षी ने फिर साल 2019 में 4 मूवीज की। इनमें से उनकी दो फिल्में हिट और दो फ्लॉप हुई। हिट मूवीज में ‘मिशन मंगल’ और ‘दबंग 3’ थी। वहीं, फ्लॉप में ‘कलंक’ और ‘खानदानी शफाखाना’ का नाम शामिल था।
साल 2021 में एक्ट्रेस ‘भुज’ मूवी में दिखाई दीं और 2022 में उनकी ‘डबल एक्सेल’ आई। ये दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गईं। इसके बाद 2024 में वह ‘काकुड़ा’ में दिखाई दीं। हालांकि, उनकी यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आई। इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में कैमियो रोल भी किया। तो कुछ ऐसा रहा सोनाक्षी सिन्हा के 15 सालों का फिल्मी करियर।
‘शारीरिक हिंसा नहीं हुई’, एक्टर उन्नी मुकुंदन ने खुद पर लगे आरोपों को किया खारिज, बोले- मारपीट का मामला…