बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद को लेकर चर्चा में हैं। वो हाल ही में बेंगलुरु लाइव परफॉर्मेंस के लिए गए थे। इस दौरान उन पर कन्नड़ भाषा और संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगा, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें तलब किया। इस विवाद को बढ़ते हुए देखकर सिंगर ने कर्नाटक के लोगों से माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कर्नाटक के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उनका प्यार ईगो से ज्यादा बड़ा है।
सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद को बढ़ता हुआ देखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ”माफ करना कर्नाटक। आप लोगों के प्रति मेरा प्यार मेरे ईगो से कहीं ज्यादा बड़ा है। आपको हमेशा प्यार करता हूं।’ दरअसल, सोनू निगम को लेकर पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बेंगलुरु कॉन्सर्ट में एक युवक ने उनसे कन्नड़ में गाने के लिए कहा तो उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने इस मांग को पहलगाम में घटी घटना से जोड़ दिया। इसके बाद उनके खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले को लेकर पहले वो सफाई दे चुके हैं और अब माफी भी मांग ली है।
बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सफाई देते हुए सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि उन्होंने ना केवल कर्नाटक में बल्कि दुनियाभर में भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को बहुत प्यार दिया है। सिंगर ने कहा कि उन्होंने हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों की तुलना में अपने कन्नड़ गानों को कहीं ज्यादा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके प्रमाण सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं। सोनू निगम ने कहा कि वो युवा नहीं हैं, जो किसी का भी अपमान सहेंगे। वो खुद को 51 साल का बताते हैं और आगे कहते हैं कि वो अपने जीवन के दूसरे चरण में हैं और उन्हें इस बात का बुरा लगा कि उनका बेटा जितना छोटा है वो भाषा के नाम पर हजारों लोगों के सामने उन्हें सीधे धमकाता है। वो भी कन्नड़ में जो उनके काम के मामले में उनकी दूसरी भाषा है।
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)
यही नहीं, सोनू निगम आगे लिखते हैं कि उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे। उन्होंने उनसे बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू हुआ है और ये उनका पहला गाना है और वो उन्हें निराश नहीं करेंगे लेकिन इसके बदले उन्हें तय कार्यक्रम के अनुसार संगीत कार्यक्रम जारी रखने देना होगा। सिंगर बताते हैं कि हर सिंगर के पास गाने की लिस्ट तैयार होती है। लेकिन वो माना नहीं और हंगामा मचाने लगा। धमकाने लगा। सोनू को वो परेशान करने में लगे हुए था। सिंगर पोस्ट में पूछते हैं कि गलती किसकी हुई? सोनू निगम कहते हैं कि वो एक सच्चा देशभक्त होने के नाते उन लोगों से नफरत करते हैं, जो लोग भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं।
सोनू निगम लिखते हैं कि खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद वो उन्हें समझाना चाहते थे और उन्होंने वहीं किया। हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए उनकी तारीफ भी की थी। मामला खत्म हो गया। उन्होंने दावा किया कि वो एक घंटे से ज्यादा कन्नड़ में गाना गाते रहे थे और इसका सबूत सोशल मीडिया पर है। उन्होंने कर्नाटक के लोगों को समझदार बताते हुए कहा कि वो इसे वहां के लोगों पर छोड़ते हैं कि वो सभी तय करें कि यहां कौन दोषी है। सिंगर ने कहा कि वो उनके फैसला को स्वीकार करेंगे। सोनू निगम ने कहा कि वो कर्नाटक की कानूनी एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करेंगे और उन पर भरोसा करते हैं। उनसे जो उम्मीद की जाएगी वो उसका सम्मान करेंगे।
370 फिल्में, 180 सुपरफ्लॉप तो 47 रहीं डिजास्टर, ये हैं इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा फ्लॉप देने वाले एक्टर