करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। ब्रिटेन में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक संजय 12 जून 2025 को पोलो खेल रहे थे और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, तुरंत मेडिकल हेल्प मिलने के बावजूद उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी।
संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुआ था। नंदिता से तलाक के बाद सितंबर 2003 में करिश्मा कपूर से संजय कपूर की शादी हुई। मगर साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा 11 का जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ वहीं बेटे कियान का जन्म 12 मार्च 2011 को हुआ था।
करिश्मा कपूर ने तलाक के दौरान संजय कपूर पर गई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें घरेलू हिंसा, शारीरिक–मानसिक उत्पीड़न शामिल था। करिश्मा ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया था कि संजय ने हनीमून के दौरान उन्हें दोस्तों के साथ सोने को कहा था।