फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों ही सामाजिक मुद्दों पर विचार रखते हैं। इस बीच कई बार देखने के लिए मिलता है कि स्टार्स के बीच सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ जाती है। साल 2018 में एक सोशल वॉर स्वरा भास्कर और विवेक अग्निहोत्री के बीच भी छिड़ी थी। ये विवाद एक्ट्रेस को ‘प्रोस्टिट्यूट’ कहे जाने पर खड़ा हुआ था और ये ट्वीट विवेक अग्निहोत्री का था। अब करीब 7 साल बाद फिल्ममेकर ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पोस्ट पर ना तो कोई पछतावा है और ना ही वो माफी मांगेंगे। क्योंकि उनकी पोस्ट सही थी। लेकिन, लोगों ने और यहां तक कि स्वरा भास्कर ने खुद इसे गलत समझा था। उन्होंने इस पॉलिटिक्स की थी। सिर्फ एक शब्द से एक औरत होने का फायदा उठाया। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी, जिसमें उन्होंने सामाजिक मुद्दों से लेकर फिल्म और खुद से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया दी। इसी बीच उन्होंने साल 2018 अपने वायरल हुए स्वरा भास्कर के लिए ट्वीट पर सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैंने सही बात लिखी। आजकल क्या है कि लोग पढ़े लिखे नहीं हैं। भाषा को समझते नहीं हैं। स्वरा ने देखिए क्या किया कि एक दिन उसको हॉन्ट करेगी ये बात। उसने एक लाइन उठाकर इंस्टेंट पॉलिटिक्स के लिए उसका गलत फायदा उठाया।’
विवेक ने आगे ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा, ‘वहां मैं वो कह रहा था कि वहां बस्तर में दिन रात लड़कियों का रेप होता है और तुम उन लोगों की मसीहा बनती हो जो लोग रेप करते हैं। एक नन का केस चल रहा था मुझे याद है और तुम इस पर एक्टिविज्म करती हो दुनिया की। मैंने वहां कि हिप्पोक्रेसी को एक्सपोज किया। लेकिन वो हैशटैग जो था। वह डिप्लोमेटिकली सही नहीं था। मुझे नहीं पता था कि लोग इस गलत लेंगे। मुझे लगा था कि प्रिंसिपल लोग हैं। समझेंगे और सामने से लड़ेंगे। लेकिन, उन्होंने एक औरत होने का फायदा उठा लिया। उसमें नारीवाद घुसाकर…जो किया वो मैंने फेस किया। क्योंकि मैं मर्द हूं और वो औरत है। अगर वो गलत भी है तो भी मुझे गलत माना जाएगा।’
विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट पर शर्मिंदगी होने के सवाल पर कहा, ‘नहीं, मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है। मैंने जो कहा वो सही कहा। बस्तर में कितनी औरतों का रेप करते हैं ये लोग (नक्सली)। कितनी बच्चियों के साथ ऐसी हैवानियत करते हैं। 60 साल से कर रहे हैं ये लोग। क्यों हम नक्सल को मार रहे हैं गोली? अगर इतने दूध के धूले हैं। स्वरा की गलती है कि वो उनके लिए लड़ रही हैं। वो उनके साथ खड़ी हैं, जो लोग मार रहे हैं वो आतंकवादियों के साथ खड़ी है। समस्या ये है कि देश को इतना डम डाउन कर दिया गया है कि लोग इसको समझते नहीं हैं नुआंस्ट लेंग्वेज। इसके बाद से मैंने इस भाषा को लिखना ही बंद कर दिया।’ इतना ही नहीं, विवेक अग्निहोत्री आगे कहते हैं, ‘आज के समय में सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट हो गया है। कोई कुछ समझेगा ही नहीं। गाली-गलौच करो तो लोग बड़ा अप्रिशिएट करते हैं।’
बहरहाल, अगर स्वरा भास्कर और विवेक अग्निहोत्री के विवाद की बात की जाए तो ये मामला काफी पुराना है। साल 2018 में नन रेप केस के मामले सामने आए थे, जिसे लेकर विवेक ने स्वरा की पोस्ट पर ट्वीट किया था, जिसमें हैश टैग प्रोस्टिट्यूट और नन लिखा था। उनकी इस पोस्ट को लेकर काफी बवाल मचा था और तब चर्चा में रहा था कि विवेक अग्निहोत्री ने स्वरा भास्कर को प्रोस्टिट्यूट कहा है। अब उन्होंने इस पर सफाई दी लेकिन माफी नहीं मांगी और अपने ट्वीट को सही ठहराया है।
बहरहाल, विवेक अग्निहोत्री ने इसी इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता के आरोपों पर भी खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने उनपर स्कर्ट में यूनिट के सामने बैठाने का आरोप लगाया था, जिसका अब फिल्ममेकर ने जवाब दिया है। इस खबर को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।