सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 16 सालों से टीआरपी पर राज़ कर रहा है। कई बड़े सितारे शो का हिस्सा बन चुके हैं और आज एक अच्छे मुकाम पर हैं। इसी सीरियल में हमने हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, हिना खान, करण मेहरा, प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत जैसे सुपरहिट एक्टर्स को और हिट होते देखा है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि शो की चौथी जेनरेशन के रोहित पोद्दार की नानी सास कभी एक सीरियल में उनकी पत्नी के रोल में थीं। पूरी खबर आप यहां पढ़ सकते हैं। अब इसी सीरियल के दो सितारे जो यहां सास और दामाद थे अब एक नए सीरियल में पति-पत्नी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है की दूसरी जेनरेशन में नायरा के रोल में थीं। बाद में कुछ समय तक उन्होंने शो में सीरत का रोल भी निभाया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद वो बालिका वधू 2 और बरसातें जैसे शो में नजर आईं और उन्हें खूब प्यार मिला। अब वो एक नए टीवी शो में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। खास बात ये है कि इस सीरियल में उनके साथ जो लीड एक्टर है वो कोई और नहीं बल्कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके दामाद के रोल में थे। हम बात कर रहे हैं हर्षद चोपड़ा की। हर्षद ये रिश्ता क्या कहलाता है की तीसरी जेनरेशन में अक्षरा गोयनका के पति अभिमन्यु बिड़ला के रोल में थे। अक्षरा, नायरा की बेटी थी और इस तरह से सीरियल में हर्षद शिवांगी के दामाद के रोल में थे। हालांकि हर्षद के शो में एंट्री लेने से पहले शिवांगी जोशी ने शो को अलविदा कह दिया था।

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में पति-पत्नी के रोल में हैं। शो का पहला प्रोमो सामने आया है और खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस शिवांगी का नया अवतार देखकर इम्प्रेस हैं। शिवांगी शो में चश्मा लगाए नजर आ रही हैं।

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर तो संजय दत्त ने किया था कॉल, बोले- ‘मैं तुमसे मिलना चाहता हूं…’

शिवांगी जोशी ने हाल ही में बड़े अच्छे लगते हैं 4 का प्रोमो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘हैपिली मैरिड होना भी एक ख्वाब है,…पर कैसे? ये सिर्फ इनका राज है।’

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

शो कब आएगा इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, मगर ये शो सोनी टीवी पर आप देख पाएंगे। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख पाएंगे।

जितनी उम्र लिखी है…, लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

शिवांगी के नए शो का प्रोमो आया तो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने उन्हें बधाई दी है। स्टोरी में शो का प्रोमो शेयर करते हुए एक्टर ने उनके लुक की भी तारीफ की है। वहीं कई टीवी एक्टर्स और ये रिश्ता क्या कहलाता है के परिवार की तरफ से भी शिवांगी जोशी को बधाई मिली है।

बड़े अच्छे लगते हैं के पहले सीजन में साक्षी तंवर और राम कपूर लीड रोल में थे, दूसरे और तीसरे सीजन में दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल में थे, ये तीनों ही सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए थे। देखना दिलचस्प होगा कि बड़े अच्छे लगते हैं 4 लोगों को कैसा लगता है।