दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में सीता का रोल निभाया और घर-घर में मशहूर हो गईं। इस रोल के लिए उन्हें खूब प्यार और इज्जत मिली। दीपिका हमेशा इस किरदार के लिए आभारी रहती हैं, आज भी उन्हें लोग मां सीता की तरह की देखते हैं और जहां भी वो जाती हैं लोग उनकी रिस्पेक्ट करते हैं। कई लोग उनके पैर भी छूते हैं।
अब एक बातचीत में दीपिका चिखलिया ने खुलासा किया है कि वो राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में लीड रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं मगर उन्होंने एक्ट्रेस को रिजेक्ट कर दिया।
दैनिक भास्कर से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने कहा उन दिनों वो छोटे रोल प्ले कर रही थीं। उनके पास एक दो फिल्में थीं जिसमें वो लीड रोल प्ले कर रही थीं मगर उन्हें बड़े रोल नहीं ऑफर हो रहे थे और मन में ख्याल आने लगा कि उन्हें इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए।
‘जितना मैं इस्लाम को जानती हूं…’, पहलगाम आतंकी हमले पर दीपिका कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी | TV Adda
जिस वक्त दीपिका फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल बना रही थीं उन्हें पता चला कि राज कपूर अपनी अपकमिंग मूवी ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। दीपिका ऑडिशन देने पहुंच गईं। फिल्म के नाम से उन्हें लगा कि ये एक धार्मिक फिल्म होगी।
राज कपूर ने ऑडिशन देने आईं दीपिका को देखा तो कहा तुम अभी बहुत छोटी हो तुम चली जाओ। उस वक्त दीपिका को ये बात समझ नहीं आई कि बिना ऑडिशन के राज कपूर ने क्यों वापस भेज दिया, मगर जब फिल्म देखी तो समझ आया कि राज कपूर ने उन्हें क्यों वापस कर दिया था।
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अंकित गुप्ता ने खरीदी लग्जरी कार, करोड़ों में है गाड़ी की कीमत | TV Adda
शुरू में दीपिका को ये फिल्म नहीं मिली तो वो बहुत दुखी थीं, मगर बाद में उन्हें लगा कि अगर वो राम तेरी गंगा मैली कर लेतीं तो उन्हें रामायण में सीता का रोल नहीं मिल पाता।
हाल ही में दीपिका चिखलिया से जब रणबीर कपूर की रामायण को लेकर सवाल किया गया कि अरुण गोविल दशरथ का रोल कर रहे हैं क्या आप उस फिल्म में काम करना चाहेंगी तो दीपिका ने कहा कि वो सीता बनकर जीती आई हैं और सीता बनकर ही मरना पसंद करेंगी। यहां क्लिक करके आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।