दिन की शुरुआत हेल्दी और अच्छे खानपान के साथ हो जाए, तो शरीर पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है हमारा दिल, जो 24×7 बिना रुके काम करता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, फास्ट फूड और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दिल की समस्या होने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में दिन की शुरुआत एक ऐसा नाश्ता लेकर की जानी चाहिए जो न केवल पेट भरने वाला हो, बल्कि दिल के लिए भी सुरक्षा कवच का काम करे। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली में वरिष्ठ सलाहकार कार्डियोथोरेसिक एवं हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि नाश्ते में खराब फूड्स का सेवन करने से दिल की सेहत बिगड़ने लगती है। कुछ फूड्स का लगातार और रोजाना सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है।
ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी होता है। इसके अलावा ओट्स का सेवन करने से सेहत को भी फायदा मिलता है। इसमें बीटा ग्लुकान नामक फाइबर दिल की हेल्थ अच्छी बनाए रखने में असरदार होता है। ओट्स में बादाम, अखरोट या फ्लैक्स सीड्स मिलाए जाते हैं, तो ओमेगा-3 फैटी एसिड्स अच्छी मात्रा में हो जाता है, जो दिल की धमनियों को साफ रखते हैं और सूजन को कम करते हैं।
दिन की शुरुआत एवोकाडो नाश्ते के साथ करना लाभकारी हो सकता है। एवोकाडो हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्त्रोत है। यह दिल की धमनियों को लचीला बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इसे ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड पर फैलाकर खा सकते हैं। इसमें नाश्ता एक तरह से हाई फाइबर, लो-कोलेस्ट्रॉल ब्रेकफास्ट बन सकता है।
दिन की शुरुआत फलों के साथ करने से न सिर्फ शरीर एनर्जेटिक बना रहता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। फल जैसे कि बेरीज, सेब, केले और अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो हार्ट की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इनमें ग्रीक योगर्ट या प्लांट-बेस्ड मिल्क मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। इसके अलावा नाश्ते को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए ऊपर से चिया सीड्स या सूरजमुखी बीज भी डाल सकते हैं। इससे दिल की सेहत अच्छी होती है।
मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। इसके लो फैट होता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा नहीं होता। इसमें धनिया, प्याज, हल्का सा अदरक और तिल डालकर बनाया गया चीला न केवल टेस्टी होता है, बल्कि दिल के लिए भी लाभदायक है। मूंग दाल का चीला दही के साथ खाया जा सकता है। इसके दिल के साथ-साथ सेहत को भी फायदा मिलता है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।