Belly Fat Reduce Tips: खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पेट की चर्बी बढ़ना बहुत ही आम समस्या है। मोटापे के चलते ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो होने लगती हैं। मोटापा न सिर्फ दिखने में खराब लगता है, बल्कि यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, मोटापे को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के उपाय और जिम आदि में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कई असर दिखाई नहीं दे रहा है। अगर, आप रोज सुबह सिर्फ 10 मिनट इन 5 आसान एक्सरसाइज को अपनाएं, तो पेट की चर्बी तेजी से कम हो सकती है।
द आयरन मैन जिम के फाउंडर और फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान ने वजन कम करने के लिए कुछ खास एक्सरसाइज बताई हैं। सुबह के समय खाली पेट हल्की-फुल्की एक्सरसाइज न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, बल्कि पेट और कमर की चर्बी घटाने में बेहद असरदार होती है। चलिए आपको 5 एक्सरसाइज बताते हैं, जो रोज सिर्फ 10 मिनट में आपको फिट बना सकती हैं।
क्रंचेज पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे एब्डोमिनल मसल्स एक्टिव होते हैं और पेट का फैट तेजी से बर्न होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं, घुटने मोड़ें और हाथ सिर के पीछे रखें। ऊपर उठें और पेट को सिकोड़ें, फिर नीचे जाएं। ऐसा 15–20 बार दोहराने से चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
प्लैंक पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और कोर को टोन करता है। प्लैंक एक फुल बॉडी वर्कआउट है। इससे पेट, पीठ, हाथ और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसे करने से बैली फैट तेजी से कम होता है। इसे करने के लिए फोरआर्म्स और पंजों के सहारे शरीर को सीधा रखें। पेट को अंदर की तरफ खींचें और कमर सीधी रखें। 30 सेकंड से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे 1 मिनट तक बढ़ाएं।
लेग रेज लोअर एब्डोमिनल फैट कम करने के लिए बेहतरीन है। यह पेट के नीचे की चर्बी पर खास असर करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और हाथों को साइड में रखें। दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं। ऐसा 15 से 20 बार दोहराएं।
यह हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज फैट बर्निंग के लिए बहुत असरदार है। इससे हार्ट गति बढ़ती है और तेजी से कैलोरी बर्न होती है। पुश-अप पोजीशन में आएं। एक-एक कर घुटनों को सीने की ओर लाएं। इसे 30 सेकंड में जितना तेजी से हो सके करें। ऐसा करने से तेजी फैट बर्न होने लगता है।
यह एक्सरसाइज पेट के दोनों तरफ की चर्बी कम करने में कारगर है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, पैर हवा में और घुटनों को मोड़ें। एक घुटने को मोड़ें और सामने वाले हाथ की कोहनी से टच करें। बारी-बारी से दोनों तरफ करें। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से स्वास्थ्य को भी कई फायदे मिलते हैं।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।