ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं, कुछ ड्राई फ्रूट को अगर रोजाना खाया जाए तो ये कई बीमारियों से भी बचाव करने में भी असरदार हो सकते हैं। अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंजीर एक ऐसा फ्रूट है जो बाहर से पर्पल या ग्रीन रंग का होता है। अंजीर का सेवन सुखाकर ड्राई फ्रूट के रूप में किया जाता है। अंजीर का सेवन करने से कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अंजीर का नियमित रूप से सही तरीके से सेवन किया जाए, तो यह सेहत के लिए अमृत के समान है। अंजीर को पानी में भिगोकर या दूध में पकाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर के लिए एक नेचुरल टॉनिक का काम करता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। अंजीर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो पूरे शरीर के कार्य को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

आजकल के समय में खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव के चलते पाचन से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो चुकी हैं। गैस, एसिडिटी और अपच लोगों को बहुत परेशान करने लगी है। अंजीर में मौजूद फाइबर न सिर्फ ज्यादा होता है, बल्कि बढ़िया क्वालिटी का भी होता है। अंजीर का सेवन करने से आंतों का फायदा मिलता है। अंजीर घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि रात में 2–3 अंजीर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से आंतों की सफाई होती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

अंजीर में नेचुरल मिठास होती है, लेकिन यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाती है, जिससे इंसुलिन लेवल कंट्रोल रहता है। अंजीर का सेवन डायबिटीज मरीज भी आसानी से कर सकते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से बॉडी को बेहद फायदा मिलता है।

अंजीर में भरपूर कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों के सबसे जरूर होता है। कैल्शियम की कमी के चलते ही हड्डियां कमजोर होती हैं। दूध में उबालकर अंजीर का सेवन करने से कैल्शियम का अवशोषण बेहतर होता है।

शरीर में आयरन की कमी के चलते खून की कमी हो सकती है। इससे एनीमिया की समस्या पैदा हो सकती है। अंजीर आयरन का भी अच्छा स्रोत है। इसका नियमित सेवन खून बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को थकावट, कमजोरी या चक्कर की समस्या होती है, उनके लिए अंजीर का दूध या भिगोया हुआ सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।