गर्मी तेजी से बढ़ रही है और इस दौरान गर्मी में होने वाली बीमारियां भी जोर पकड़ रही हैं। इस मौसम में बढ़ता तापमान बॉडी हीट को बढ़ा रहा है, बॉडी में डिहाइड्रेशन को बढ़ा रहा है। इस गर्म तापमान का असर पेट और आंतों पर पड़ रहा है, जिससे पेट में गैस, ऐंठन, डायरिया, या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेज गर्मी से शरीर में पानी की कमी होना आम परेशानी है जिसका असर पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इस मौसम में पेट और आंतों में सूजन होने लगती है।

गर्म मौसम में पानी का कम सेवन, पाचन में दिक्कत होना, गर्मी में बॉडी में तनाव का बढ़ना, सही डाइट का सेवन नहीं करने से लिवर और आंतों का काम प्रभावित होता है। गर्मी में फूड और ड्रिंक में बैक्टीरिया का बढ़ना भी आंतों में सूजन का कारण बन सकता है। यह आंतों के बैक्टीरिया के असंतुलन को जन्म देता है, जो सूजन और गैस पैदा करता है।

इस मौसम में आंतों की ठंडा रखने के लिए और आंतों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए एक आयुर्वेद में एक खास हर्ब मौजूद है जो न सिर्फ गर्मी से बचाव करता है बल्कि हमारी आंतों की सूजन को भी कंट्रोल करता है। एलोवेरा एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है जो गर्मी में बॉडी को कूल करने का रामबाण इलाज है। बढ़ते तापमान में एलोवेरा का सेवन बॉडी की सूजन को कंट्रोल करता है और स्किन की रंगत में भी निखार लाता है।  

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया ये जेल पेट के अल्सर का भी इलाज करता है। जिन लोगों को सीने में जलन रहती है,गैस, एसिडिटी की शिकायत रहती है वो इस जेल का सेवन करें। ये लिवर से लेकर पेट, गैस और एसिडिटी का इलाज करने में बेस्ट रिजल्ट देता है। आइए जानते हैं कि ये जेल कैसे आंतों की सूजन को कंट्रोल करता है और इसका सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

एलोवेरा से ठंडक का असर सिर्फ महसूस नहीं होता, बल्कि ये सच में काम करता है। इसमें पॉलीसैकराइड और ग्लाइकोप्रोटीन नामक नेचुरल तत्व मौजूद होते हैं जो आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये तत्व खासतौर पर गर्मियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को गर्मी में एसिडिटी (acid reflux) और गैस्ट्राइटिस (gastritis) जैसी समस्याएं ज़्यादा होती हैं अगर वो एलोवेरा का इस्तेमाल करें तो उनका पाचन सुधर जाएगा और आंतों में होने वाली सूजन और परेशानी से भी निजात मिलेगी। एलोवेरा का चिपचिपा जेल पेट की अंदरूनी परत पर परत चढ़ जाता है,जो आंतों में होने वाली हल्की जलन या सूजन पर नेचुरल पट्टी की तरह काम करता है।

कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।