कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिससे निजात पाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के चूर्ण, आयुर्वेदिक औषधि और कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। कभी-कभी इन नुस्खों का सेवन करना सही है लेकिन हर दिन इस तरह के उपायों को अपनाना आपके पाचन के लिए गलत है। अगर आप हर दिन कब्ज से परेशान रहते हैं तो आप सबसे पहले अपने पाचन को समझें। आप को अगर पूरी तरह से कब्ज से निजात चाहिए तो सबसे पहले आपको अपनी पाचन क्रिया को समझा जरूरी है।

आपको आंतों में होने वाला रूखापन दूर करने का उपाय अपनाना जरूरी है। अगर आप भी कब्ज से हमेशा परेशान रहते हैं, पेट साफ नहीं होता, बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता है तो आप सुबह उठते ही खाली पेट पानी का सेवन करें, एक्सरसाइज करें और  खाने में कुछ खास फलों का सेवन करें।

वेबएमडी की खबर के मुताबिक अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आप रोज जामुन का सेवन करें। ठंडी तासीर की जामुन खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं, कब्ज का इलाज होता है और पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर और पानी से भरपूर जामुन कब्ज को कम करने में बेहतरीन फल हैं। एक इंसान दिन में एक या दो मुट्ठी जामुन खा लें तो पाचन दुरुस्त हो जाएगा और कब्ज दूर होगी। आइए जानते हैं कि जामुन कब्ज के लिए कैसे रामबाण है और इसका सेवन करने से कौन कौन से फायदे होते हैं। 

जामुन एक ऐसा फल है जो गर्मी में एक से दो महीनों तक मिलता है, अगर गर्मी में कब्ज से परेशान है तो आप गर्मी के इस फल को रोज खाएं। फाइबर से भरपूर जामुन में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो मल को सॉफ्ट करता है और उसे डिस्चार्ज करने में मदद करता है। इस फल को खाने से आंतों का रूखापन दूर होता है। इससे आंतों की गति बेहतर होती है। गर्मी में इसे खाने से कब्ज का इलाज होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

ये फल डाइजेस्टिव फायर को बैलेंस करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसका सेवन करने से पेट की गैस, अपच और ब्लोटिंग से निजात मिलती है। इस फल को खाने से पेट में ठंडक होती है। ठंडी जामुन पेट से लेकर आंतों तक को राहत देती है। जामुन में मौजूद टैनिन और अन्य फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं जो आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कंट्रोल करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। 

दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करें, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इन फूड कॉम्बिनेशन से बनेगा ज़हर, ये है फूड लिस्ट। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।