मखाना जिसे फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। मखाना एक सुपरफूड है जो पोषक तत्वों का पावर हाउस है। मखाना में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। मखाना का सेवन अक्सर लोग व्रत में सूखा या भूनकर खाते हैं। नवरात्रि के दौरान इसकी डिमांड ज्यादा होती है। ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें कैलोरी कम होती है जो वजन घटाने के लिए जरूरी है। ये फूड वेट लॉस करने के लिए बेहतरीन स्नैक्स है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मखाना फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और स्किन को हेल्दी रखता है। ये कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाता है।

आयुर्वेद के मुताबिक मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो वात, कफ और पित्त दोषों को बैलेंस करता है। इसका सेवन रोजाना करने से वजन कंट्रोल रहता है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन और बीफिटवर्ल्ड की संस्थापक भाव्या मुंजाल ने बताया अगर रोजाना मखाना का सेवन किया जाए तो ये सुपरफूड बहुत सारी बीमारियों का अकेले ही इलाज कर देता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मखाना कैसे वजन को कंट्रोल करता है, कमजोरी का इलाज करता है और बॉडी को इससे कौन-कौन से फायदे होते हैं।

मखाना वजन को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। कम कैलोरी और कम वसा वाला मखाना का सेवन आप ज्यादा भी करें तो भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा। जब आप मखाना को नाश्ते या स्नैक्स के रूप में खाते हैं, तो यह कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर मखाना पाचन को दुरुस्त करता है और पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। इसे खाने के बाद भूख कम लगती है और आप अधिक खाना नहीं खाते, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

बॉडी में कमजोरी रहती है और थकान हर वक्त हावी रहती है तो आप रोजाना मखाना खाएं। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को एनर्जी और ताकत देते हैं। मखाना में प्रोटीन भरपूर होता है जो जो मांसपेशियों को मजबूती और उनकी मरम्मत के लिए जरूरी होता है। प्रोटीन बॉडी को एनर्जी देता है और ताकतवर बनाता है।

मखाना आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है जो शरीर में खून की कमी और हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर मखाना शरीर को रिलैक्स और एनर्जेटिक बनाता है। इसका सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मखाना शरीर को अंदर से साफ करता है,एनर्जी को बूस्ट करता है और थकावट का इलाज करता है।

मखाना फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। मखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। मखाना में हेल्दी फैट मौजूद होता है जो बॉडी को पर्याप्त एनर्जी देता है। मखाना का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। इसे भिगोकर या सूप में डालकर खाया जा सकता है, जिससे हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है। मखाना में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता हैं जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और दिल की सेहत में सुधार करता है। मखाना में कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है।

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।