कब्ज से परेशान है, रोजाना घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं होता, हर वक्त पेट भारी रहता है तो आप पानी का सेवन ज्यादा करें, डाइट में फाइबर रिच फूड्स खाएं और कुछ देसी नुस्खों का सेवन करें। इसबगोल एक ऐसी जड़ी बूटी है जो सदियों पुरानी है, लेकिन आज भी उसकी पहचान कायम है। लोग इस जड़ी बूटी का सेवन पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज करने में बहुत ज्यादा करते हैं। आयुर्वेद में इस हर्ब्स का काफी महत्व है जिसकी वजह से इसका सेवन दवा के रूप में किया जाता है। घुलनशील फाइबर से भरपूर ये जड़ी बूटी पाचन को दुरुस्त करने में कमाल का असर करती है। इसबगोल (Psyllium Husk) कब्ज के इलाज में बहुत असरदार है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक रेचक (laxative) है और फाइबर से भरपूर है। इसका सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज होता है।
भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र (Hansa Yogendra) ने बताया रोजाना एक चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में भिगो दें और उसे अच्छे से मिक्स करके सोने से पहले पी लें। इसका सेवन करने से पेट खुलकर साफ होगा और पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज होगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सदियों पुरानी ये जड़ी-बूटी कैसे कब्ज को दूर करती है और पाचन को दुरुस्त करती है।
इसबगोल एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता है जो मल को सॉफ्ट करता है और क्रॉनिक कब्ज का इलाज करता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। ये आंतों में पानी को अवशोषित करता है जिससे मल सॉफ्ट होता है और आराम से डिस्चार्ज होता है। इसका सेवन करने से आंतों में जमा सारी गंदगी साफ होती है।
ये आंतों की गति को उत्तेजित करता है, जिससे मल आसानी से बॉडी से बाहर निकलता है। जिन लोगों को कब्ज परेशान करता है वो रोजाना गुनगुने पानी या दूध के साथ – 1-2 चम्मच इसबगोल को एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें। रोजाना इसका सेवन करने से सुबह उठते ही पेट साफ हो जाएगा और कब्ज का इलाज होगा।
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आप एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच इसबगोल को मिक्स करके पी लें सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा।
मूली खाने से गैस क्यों होती है? पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए मूली का सेवन कैसे करें इस बात की जानकारी आचार्य बालकृष्ण से दी है। आप भी पाचन और मूली से जुड़ी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।