Bottle Gourd Juice Benefits in Hindi: सब्जियों का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। कुदरत ने कुछ सब्जियां हमें उपहार में दी हैं जिनका सेवन करने से हमारी बॉडी में कुदरती बदलाव आते हैं। हरी सब्जियों में बात करें लौकी की तो ये एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन करने से बॉडी के अंग-अंग को फायदा होता है। लौकी औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी है जो गर्मी की फसल है। हालांकि ये सब्जी पूरे साल मिलती है लेकिन गर्मी की लौकी स्वादिष्ट होती है उसका स्वाद कड़वा नहीं होता। लौकी का सेवन लोग उसकी सब्जी बनाकर, रायता बनाकर, लौकी की खीर, लौकी का हलवा, उबालकर और जूस के रूप में करते हैं।
लौकी के सेहत को फायदों की बात करें तो ये एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। लौकी के पूरे फायदे लेने है तो उसमें मसाला,मिर्च और तेल का सेवन कम करें तो आपकी बॉडी को बेहद फायदा होगा।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया रोजाना लौकी का सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो आसानी से पेट की गैस, एसिडिटी,अपच का इलाज किया जा सकता है। ये सब्जी पेट फूलने की समस्या का इलाज करती है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि लौकी का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इसके पूरे फायदे लेने के लिए इसका सेवन किस तरह करें।
लौकी यानी घीया का सेवन अगर उसका जूस बनाकर किया जाए तो ये एक नेचुरल, हल्का और सेहतमंद ड्रिंक साबित होता है। रोज़ सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई तरह से फायदा हो सकता है। लौकी एक ऐसी सब्जी है जो पेट को ठंडा रखती है। इसका सेवन करने से पेट की गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ये सब्जी पेट में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालती है और आंतों में जमा गंदे मल को साफ करती है। इसका सेवन करने से पेट से लेकर आंतों में जमा सारी अशुद्धियां दूर होती है।
लौकी के सेहत के लिए फायदे
लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलोरी बेहद कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इस सब्जी का सेवन उन लोगों के लिए अमृत साबित होता है जो हमेशा अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं। इसे खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कंट्रोल रहती है। इस सब्जी का सेवन कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज करता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई होता है अगर वो हफ्ते में दो से चार बार इस सब्जी को खाएं तो उनका बीपी नॉर्मल हो जाएगा। इस सब्जी का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
जिन लोगों को पेशाब में जलन और यूरिन इन्फेक्शन रहता है वो इस ठंडी तासीर की सब्जी का सेवन करें तो यूरिन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। इस सब्जी के ठंडे गुण शरीर की गर्मी को कम करते हैं और यूरिन संबंधी समस्याओं में राहत देते हैं। जिन लोगों को कफ की शिकायत होती है वो इस जूस में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर उसका सेवन करें उन्हें फायदा होगा। लौकी का सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है।
अगर गर्मी में आपके चेहरे पर कील मुहांसे बढ़ रहे हैं और स्किन की रंगत उड़ी उड़ी दिख रही है तो आप लौकी के जूस का सेवन सेब के जूस के साथ करें। इन दोनों जूस का एक साथ सेवन करने पर ये स्किन के लिए अमृत बन जाता है। अगर आप सुंदर दिखना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास जूस में एक छोटे सेब का जूस मिलाकर पिएं। इस जूस में आप पुदीना और तुलसी की पत्तियों का भी सेवन कर सकते हैं जिससे इस जूस का स्वाद बढ़ता है और गुण भी बढ़ते हैं। लौकी के जूस में आप अनार का जूस और मौसमी का जूस मिलाक भी कर सकते हैं।
अगर आप लौकी के पूरे फायदे लेना चाहते हैं और उसका सेवन जूस के रूप में करना चाहते हैं तो वो इस जूस को सुबह खाली पेट पिएं। अगर आप इसे दिन में पीना चाहते हैं तो आप इसे शाम के समय 4 बजे तक करें। रात में इस जूस को पीने से बचें इसकी ठंडी तासीर रात में बॉडी में ठंडा पैदा करती है जिससे कफ की शिकायत बढ़ती है।
कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।