भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है। न सिर्फ आम बल्कि इसका पेड़ और पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। पोषण के लिहाज़ से आम बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C और पोटैशियम मौजूद जाता है। हालांकि आम सिर्फ गर्मी में दो से तीन महीने मिलता है लेकिन इसे फ्रीज़ करके लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे यह साल भर स्मूदी में इस्तेमाल किया जा सकता है। न्यूयॉर्क टाइम की खबर के मुताबिक NYC Health + Hospitals Woodhull में डायटिशियन ने बताया एक छिले हुए आम के आधे हिस्से में लगभग 23 ग्राम नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड में शुगर के स्तर को बढ़ने नहीं देती। आम में चॉकलेट चिप और कुकीज की तुलना में दो गुना से भी अधिक शुगर होती है फिर भी इससे ब्लड शुगर स्पाइक का खतरा नहीं होता है।
एक्सपर्ट ने बताया शरीर को आम में मौजूद फाइबर को पहले पचाना पड़ता है, तभी वह उसमें मौजूद शुगर तक पहुंच पाता है। यह प्रक्रिया समय लेती है, जिससे शरीर को धीरे-धीरे ग्लूकोज़ को प्रोसेस करने का समय मिल जाता है। जबकि कुकीज में मौजूद रिफाइंड शुगर सीधे और जल्दी अवशोषित हो जाती है, जिसके कारण ये ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ाती है।
Sight Research UK के मुताबिक आम का सेवन करने से आंखों की सेहत दुरुस्त रहती है। आम में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा और मैक्युलर डीजेनेरेशन जैसी दृष्टि क्षति की स्थितियों से लड़ने में मदद कर सकती है। इस कारण से आम को उन लोगों की डाइट में शामिल करना जरूरी है जो अंधापन से बचाव करना चाहते हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं। हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल आंखों की संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाता हैं।
आयुर्वेद में आम को सेहत के लिए अमृत माना जाता है। आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है कि आम का सेवन करने से इम्यूनिटी में सुधार होता है और दिल हेल्दी रहता है। आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और वजन भी कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं कि आम का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
आम का सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। आम में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। ये दोनों तत्व रक्त धमनियों को रिलेक्स करते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आम में पाया जाने वाला एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मैंगीफेरिन (Mangiferin) दिल की कोशिकाओं को सूजन (inflammation), ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करता है। मैंगीफेरिन कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और फ्री फैटी एसिड्स के ब्लड स्तर को घटाने में मदद कर सकता है। दिल को हेल्दी रखने में आम का सेवन असरदार साबित होता है।
हेल्थलाइन के मुताबिक आम एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। ये फल डाइजेस्टिव एंजाइम्स से भरपूर होता है। इसमें एमाइलेज (Amylase) नामक पाचक एंज़ाइम पाए जाते हैं, जो भोजन के बड़े अणुओं को तोड़कर शरीर को उन्हें आसानी से अवशोषित करने में मदद करते हैं। एमाइलेज खासतौर पर कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोज़ में बदलने में मदद करता है। आम डायटरी फाइबर और पानी से भरपूर होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से कब्ज (constipation) और दस्त (diarrhea) जैसी समस्याओं से बचाव होता हैं।
आम में पॉलीफेनॉल्स (Polyphenols) की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं। पॉलीफेनॉल्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस वह प्रक्रिया है जिसमें फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और यह कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है। आम का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर से बचाव होता है।
आम ऐसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। ल्यूटिन और ज़ीऐन्थिन (Lutein & Zeaxanthin) ये दोनों शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट आम में पाए जाते हैं जो आंखों के रेटिना में जमा होकर हानिकारक नीली रोशनी से बचाव करते हैं और मैक्युलर डीजेनेरेशन जैसी उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। आम विटामिन A का अच्छा स्रोत है जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन A की कमी से रात में दिखाई नहीं देने (night blindness) की समस्या हो सकती है।
दिन में भिगो दें चिया सीड्स और सोने से पहले पी लें उसका पानी, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा साफ, वजन रहेगा कंट्रोल। इन सीड्स का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।