सब्जियों का सेवन सेहत के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। चुकंदर, आंवला और गाजर ये तीनों ही सेहत के लिए लाभकारी होती हैं। इनका जूस हेल्दी ड्रिंक्स की लिस्ट में सबसे ऊपर माना जाता है। इनका सेवन करने से शरीर को विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके साथ ही ये इम्यूनिटी बढ़ाने, खून साफ करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी असरदार होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती? दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के डॉ. अंकुर जैन के मुताबिक, आंवला, गाजर और चुकंदर का जूस आम लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है।
डॉ. अंकुर जैन के मुताबिक, आंवला, गाजर और चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ खास शारीरिक स्थितियों या बीमारियों में अगर चुकंदर, आंवला या गाजर का जूस पिया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनको आंवला, गाजर और चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए। चुकंदर में नाइट्रेट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं और रक्त धमनियों को फैलाकर ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। इसके सेवन से चक्कर आना, थकान और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जिन लोगों को किडनी में स्टोन की समस्या होती है, उन्हें आंलवा, गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। चुकंदर और आंवला दोनों में ऑक्जेलेट्स की मात्रा अधिक होती है। ये तत्व शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर ऑक्सालेट स्टोन बना सकते हैं।
हाई ब्लड शुगर के मरीजों को इस जूस से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि गाजर में नेचुरल शुगर अधिक होती है। जब इसे जूस की फॉर्म में पिया जाता है, तो इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स और भी बढ़ जाता है। इस जूस को पीने से शुगर लेवल एकदम हाई हो जाता है। इससे थकावट, चिड़चिड़ापन और आंखों पर असर पड़ सकता है।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या है या फिर एसिडिटी की समस्या है। उन्हें आंलवा, गाजर और चुकंदर के जूस से परहेज करना चाहिए। क्योंकि आंवला बहुत अधिक खट्टा होता है और चुकंदर में भी एसिडिक कंपाउंड होते हैं। ये जूस पेट में जलन और दर्द बढ़ा सकता है।
जिन लोगों थायराइड की समस्या है, उन्हें इस जूस से दूरी बनानी चाहिए। इन जूस में गोइट्रोजन तत्व मौजूद होते हैं, जो आयोडीन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। हाइपोथायरॉइडिज्म से पीड़ित लोगों को इनका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।