भारतीय रसोई में मौजूद मसालों में सेहत का खजाना छिपा हुआ है, जो न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि कई बीमारियों से बचाव करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। जीरा भी एक ऐसा ही मसाला है, जो न केवल स्वाद को बढ़ाने, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर तड़का लगाने, सलाद और रायता में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा जीरे में सेहत के लिए बहुत जरूरी विटामिन बी12 भी भरपूर मात्रा में होता है और आज के समय में शाकाहारी लोगों में विटामिन B12 की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह नसों, दिमाग और खून बनाने की प्रक्रिया को दुरुस्त रखता है।
गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल कानपुर में डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि जीरा विटामिन बी12 से भरपूर होता है। जीरे के सेवन से विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में बहुत सारे लक्षण दिखते हैं, लेकिन शुरुआत में जो लक्षण दिखते हैं उन्हें समझना जरूरी है।
दरअसल, विटामिन बी 12 हमारे शरीर को लिए बेहद जरूर होता है। इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि की समस्या हो सकती है। विटामिन बी 12 की बात आती है, नॉनवेज का नाम सबसे पहले लिया जाता है, क्योंकि नॉनवेज चीजों में विटामिन बी12 अधिक मात्रा में मिलता है। अगर, आप वेजिटेरियन हैं तो जीरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
जीरा केवल स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ ऐसे माइक्रोबैक्टीरिया भी होते हैं, जो शरीर को विटामिन B12 के अवशोषण में मदद करते हैं। जीरा सीधे विटामिन B12 नहीं देता, लेकिन इसका सेवन शरीर के पाचन तंत्र और आंतों को इस तरह से मजबूत करता है कि B12 की कमी को भरने में मदद मिलती है।
वहीं, जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खराब लाइफस्टाइल के कारण तनाव होता है और इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।