हेल्दी और फिट शरीर के लिए फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। चीकू भी ऐसा फल है, जो कई बीमारियों के बचाव के साथ-साथ सेहत को कई फायदे देता है। चीकू प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। यह आंखों के स्वास्थ्य में भी मदद करता है। चीकू में मौजूद विटामिन ए और सी आंखों के लिए अच्छे होते हैं। यह अच्छी रोशनी बनाए रखता है। इसके अलावा यह शरीर से विषाक्त अपशिष्ट यानी टॉक्सिन को निकालने और हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। नियमित रूप से चीकू का सेवन करने पर शरीर एनर्जेटिक बना रहता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी बहुत असरदार होता है। मोरिंगो एशिया अस्पताल, गुरुग्राम, हेड एंड चीफ, न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन परमीत कौर ने चीके खाने के फायदे बताए हैं।
डाइटिशियन परमीत कौर के अनुसार, जिन लोगों को शुगर क्रेविंग ज्यादा होती है। उन्हें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शुगर की क्रेविंग कम होती है और सेहत फायदे मिलते हैं।
चीकू में फाइबर, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये कैंसर जैसी बीमारियों से बचाते हैं। चीकू में सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है। यह तुरंत एनर्जी देता है। काम के बाद थके हुए लोग अगर इस फल को खाएं तो उन्हें भरपूर एनर्जी मिल सकती है। नियमित रूप से चीकू खाने से त्वचा भी स्वस्थ रहती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। चीकू तनाव के खिलाफ भी प्रभावी रूप से काम करता है। चीकू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। चीकू में मौजूद विटामिन ए, बी और ई त्वचा की रंगत निखारते हैं। चीकू को सीधे खाया जा सकता है या इसका जूस भी लिया जा सकता है।
चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर, आप रोजाना चीकू खाते हैं तो आपको बुढ़ापे में ज्यादा दवाइयां लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीकू में मौजूद फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फास्फोरस और सेलेनियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
चीकू का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। चीकू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने में बहुत ही असरदार होते हैं। इम्यूनिटी अच्छी होने से वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है।
चीकू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। नियमित रूप से चीकू का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए चीकू बहुत ही फायदेमंद होता है। चीकू में मौजूद विटामिन C कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। चीकू को खाने से झुर्रियां कम होती हैं, इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं।
वहीं, जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खराब लाइफस्टाइल के कारण तनाव होता है और इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।