गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का भी बहुत ही ख्याल रखना पड़ता है। इन दिनों गोंद कतीरा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि गर्मियों में गोंद कतीरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह एक प्राकृतिक गोंद है, जो बादाम के पेड़ से निकलती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। डाइटिशियन आसिया अली ने गोंद कतीरा के फायदे बताए हैं।

डाइटिशियन आसिया अली के मुताबिक, गोंद कतीरा एक बेहतरीन सुपरफूड है। खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जो PCOS, थकान, त्वचा संबंधी और पाचन समस्याओं से परेशान हैं। यह गोंद सफेद या हल्के रंग का होता है, जिसका उपयोग आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में होता है। गर्मी में रोजाना गोंद कतीरे का सेवन ड्रिंक बनाकर किया जाए, तो इससे शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर एनर्जेटिक बना रहता है।

महिलाओं के लिए गोंद कतीरा बहुत ही फायदे है। ये शरीर को ठंडक देकर इंफ्लेमेशन कम करता है। PCOS की समस्या से परेशान महिलाओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। ये हार्मोन संतुलन में मदद करता है और ओवुलेशन को नियमित करता है।

गोंद कतीरे की तासीर की ठंडी होती है। गर्मी में इसका सेवन करने से बॉडी को गर्मी नहीं, बल्कि ठंडक मिलती है। इसे पानी में भिगो दें तो ये जेल जैसा पदार्थ बन जाता है। गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने में ये जैल बेहद उपयोगी साबित होता है। गर्मी में इसके सेवन से लू, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए लोग गोंद कतीरे का सेवन नींबू पानी के साथ किया जा सकता है।

गोंद कतीरा पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेट की जलन, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा ये कब्ज का इलाज करने में भी बहुत ही असरदार है। गोंद कतीरे का सेवन गर्म पानी या फिर दूध के साथ मिलाकर कर सकते हैं।

गोंद कतीरा को पानी में मिलाने पर ये जेली जैसा बन जाता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा होता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य के भी फायदे मिलते हैं।

आमतौर पर 40 की उम्र का पड़ाव पार करते ही शरीर में बदलाव आने लगते हैं। उम्र बढ़ना तो स्वाभाविक है, लेकिन सावधानी बरत ली जाए, तो हेल्दी शरीर के साथ ही 50 साल की उम्र में भी जवान दिखा जा सकता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। यह त्वचा को नमी युक्त बनाए रखता है और झुर्रियों को कम करता है। इसका उपयोग फेस पैक के रूप में भी किया जा सकता है।

वहीं, पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।