अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज के समय में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की दिक्कत कई लोगों में देखने को मिल रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी एक प्रकार की फैट है, लेकिन जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक बढ़ जाता है, तो यह धीरे-धीरे धमनियों में जमने लगता है। इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सीके बिरला हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, डॉ. शुवो दत्ता ने कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके कंट्रोल करने के तरीके बताए हैं।

डॉ. शुवो दत्ता ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ है, जो शरीर में फैट के रूप में पाया जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर ये हार्ट को खून की आपूर्ति करने वाली धमनियों में फंस जाता है और रक्त को हृदय तक ठीक से पहुंचने से रोकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करने के लिए अपने खानपान में बदलाव करना हमेशा अच्छा है। हालांकि, कुछ नेचुरल उपाय अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे धमनियों में जमा फैट को धीरे-धीरे बाहर निकाला जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फूड्स का सेवन बहुत ही लाभकारी हो सकता है। क्योंकि, घुलनशील फाइबर शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर, आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो ओट्स, चिया सीड्स, अलसी, सेब, जौ और दलिया आदि का सेवन लाभकारी हो सकता है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आंत में कोलेस्ट्रॉल को बांधते हैं और शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि, शारीरिक गतिविधि HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है और शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म सुधारती है। ऐसे में सूर्य नमस्कार, कपालभाति और ताड़ासन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में प्रभावी माने जाते हैं। इसके साथ ही वॉक करना और एक्सरसाइज करना भी बहुत असरदार साबित हो सकता है।

लहसुन सिर्फ खाने में स्वाद ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। रोज सुबह खाली पेट 1 कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल में रहते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज खाने से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड धमनियों की सफाई करते हैं। जिससे दिल की हेल्थ भी अच्छी रहती है।

प्रतिदिन 180 ग्राम विभिन्न प्रकार की फलियां खाने से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है और यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

जंक फूड और पैकेट फूड्स के सेवन से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि पैकेट वाले स्नैक्स, बिस्किट, केक, डीप फ्राइड फूड और मार्जरीन में ट्रांस फैट होता है, जो LDL को बढ़ाता है और HDL को घटाता है। इसके स्थान पर घर का बना खाना, भुनी चीजें और लो-ऑइल फूड अपनाएं।

इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।