Constipation Home Remedies: खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, पानी कम पीना और तनाव जैसी वजहों के चलते पेट से संबंधी समस्याएं बहुत ही आम हो गई हैं। जिसके चलते पेट भी सही से साफ नहीं होता और दिनभर असहज सा महसूस होता है। पेट सही से साफ नहीं होने की वजह से धीरे-धीरे ये समस्या गंभीर हो जाती है और कई बीमारियों का कारण भी बन जाती है। ऐसे में आंतों की सफाई होने बहुत ही आवश्यक है। दिल्ली-बेस्ड हेमेटोलॉजिस्ट और ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि के गुप्ता ने बताया कि कब्ज की समस्या न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है। हालांकि, कब्ज की समस्या से कुछ घरेलू और आसान उपायों की मदद से राहत मिल सकती है।
डॉक्टर रवि के गुप्ता के मुताबिक, अगर पेट सही तरीके से साफ नहीं होता, तो यह न केवल कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं को जन्म देता है, बल्कि शरीर की एनर्जी और कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। ऐसे कुछ आसान टिप्स को फॉलो करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
डॉ. रवि के गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जिन लोगों को सुबह फ्रेश होने में दिक्कत होती है, तो रोज रात को घी और पानी पिएं। सोने से पहले आपको 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी मिलाकर पीकर सोना चाहिए। ऐसा करने से अगले दिन सुबह आपको फ्रेश होने में दिक्कत नहीं होगी।
घी और गर्म पानी का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए जरूरी होता है। घी से इंटेस्टाइन की सफाई होती है और आंतों की सूजन भी कम होती है। घी और पानी मिलाकर पीने से मल सॉफ्ट होता है, जिससे सुबह फ्रेश होने में आसानी होती है।
सुबह उठते ही खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना पेट को साफ करने में बेहद मददगार होता है। यह आंतों को सक्रिय करता है और मल त्याग को सहज बनाता है।
कब्ज की समस्या का सबसे बड़ा कारण डाइट में फाइबर की कमी होती है। फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है और मल को नरम बनाता है। ऐसे में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे- पपीता, सेब, अमरूद, भिंडी, पालक, गाजर, ओट्स, ब्राउन राइस और साबुत गेहूं आदि फाइबर के अच्छे स्त्रोत हैं।
दिनभर बैठे रहने की आदत भी कब्ज को बढ़ावा देती है। रोजाना 30 मिनट की सैर, योग या हल्की एक्सरसाइज पाचन को बेहतर बनाती है और मल त्याग को नियमित करती है।
गर्मी में Uric Acid के मरीज करें इन 4 सब्जियों से परहेज, तेजी से घुलने लगेंगे जोड़ों में दर्द करने वाले क्रिस्टल, सूजन और दर्द से मिलेगा छुटकार। पूरी खबर कमेंट में पढ़ें।