चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन अगर रोजाना उसका जूस बनाकर किया जाए तो ये सेहत पर जादुई असर करता है। चुकंदर का जूस पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसमें नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। रोजाना इस जूस का एक गिलास पिया जाए तो दिल के रोग और स्ट्रोक का खतरा टलने लगता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता हैं, याददाश्त को तेज करता है और संज्ञानात्मक कार्य को बढ़ाता हैं। इस सब्जी के जूस का सेवन रोजाना करने से मनोभ्रंश और अल्जाइमर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर चुकंदर का जूस रोजाना पीने से मुक्त कणों से बचाव होता है। ये जूस बढ़ती उम्र के असर को कंट्रोल करता है और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता हैं। इस जूस को पीने से स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार आता है। ये जूस स्किन को चमक देता है। आइए रिसर्च से जानते हैं कि चुकंदर का जूस कैसे बढ़ती उम्र में भी स्किन को जवान रखता है और इसके कौन-कौन से फायदे हैं।

वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि एक्सरसाइज से पहले चुकंदर का जूस पीने से ब्रेन की सेहत दुरुस्त रहती है और स्किन जवान रहती है। ये जूस हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है,खासकर बढ़ती उम्र में बीपी कंट्रोल करता है। अध्ययन में 55 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 26 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिन्होंने ट्रेडमिल पर चलने से पहले सप्ताह में तीन बार चुकंदर का सेवन किया।

शोधकर्ताओं ने पाया रिसर्च में शामिल जिन लोगों ने रोजाना चुकंदर का सेवन उसका जूस बनाकर या सब्जी के रूप में किया उनकी मस्तिष्क कनेक्टिविटी में सुधार हुआ जो कि खासतौर पर युवा वयस्कों में दिखता हैं। रिसर्च के मुताबिक ट्रेडमिल वॉक पूरी करने से एक घंटे पहले जिन प्रतिभागियों ने चुकंदर के जूस का सेवन किया उनका बीपी नॉर्मल रहा और उनकी ब्रेन हेल्थ में सुधार देखा गया।

रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। ये जूस मांसपेशियों में ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार करता है, सहनशक्ति और एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से बॉडी की थकान और मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है। चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करता है। बीटालेंस और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये जूस लीवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ये फैटी लीवर को रोकता है और पाचन में सहायता करता है। वजन घटाने में ये जूस बेहद उपयोगी है।

इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर का स्तर भी इससे नॉर्मल रहता है। चुकंदर में अल्फा-लिपोइक एसिड होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। कम मात्रा में सेवन करने पर डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कंट्रोल करते हैं।

क्या हर 1 घंटे में आता है पेशाब? ज्यादा पानी पीने की वजह से नहीं बल्कि ये 5 बीमारियां हो सकती हैं जिम्मेदार, पूरी खबर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।