फैटी लिवर, लिवर में सूजन ऐसी लिवर से जुड़ी परेशानियां है जो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। लिवर हमारी बॉडी का एक बहुत जरूरी अंग है, जो शरीर को साफ करता है बॉडी में जमा सारे डिटॉक्स को बाहर निकालता है। लिवर हमारे पाचन को दुरुस्त करता है और पोषक तत्वों को संग्रहित करने का काम करता है। हेल्दी लिवर बॉडी को हेल्दी बनाता है इसलिए लिवर की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो पूरी बॉडी का पावर हाउस है। हम जो कुछ भी खाते हैं वो लिवर के जरिए ही हमारी पूरी बॉडी में पहुंचता है। लिवर हमारी बॉडी में विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करता है। ये इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। बॉडी के इस जरूरी अंग की देखभाल करने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।  

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट  डॉ बिमल झाजर के मुताबिक संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ कुछ फलों का सेवन जरूर करें। कुछ फल और कुछ सब्जियां लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि लिवर की सेहत को दुरुस्त करने के लिए कौन-कौन से फल  और सब्जियां खाएं।

लिवर की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप ब्लूबेरी का सेवन करें। ब्लूबेरी और क्रैनबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स इन फलों को उनका गहरा रंग देता हैं। ये तत्व लिवर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाने का एक मुख्य कारण होता है। एक 2021 की स्टडी में पाया गया कि छह महीने तक क्रैनबेरी सप्लीमेंट लेने से नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से ग्रसित लोगों के लिवर की स्थिति में सुधार हुआ।

ब्लूबेरी लिवर की सूजन को कम करती है और इसके डिटॉक्सिफिकेशन को बेहतर बनाती है। इनमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है जो पाचन को दुरुस्त करती है। अगर लिवर बेहतर तरीके से काम करता है तो पाचन ठीक रहता है और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर हेल्दी रहे तो गोभी की जातीय सब्जियों जैसे गोभी,फूल गोभी,ब्रोकली का सेवन करें। इन सब्जियों में ग्लूटा एन होता है जो हमारी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इन सब्जियों का सेवन करने से फैटी लिवर नॉर्मल होता है और लिवर के कैंसर से बचाव होता है।

लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन करें। लिवर के लिए अंगूर का सेवन कैसे फायदेमंद है 2020 में की गई रिसर्च से समझें। 2020 की रिसर्च के मुताबिक अंगूर और अंगूर के जूस को जब चूहों को पिलाया गया तो चूहों के लिवर में कई तरह के बदलाव हुए। अध्ययन के अनुसार अंगूर का सेवन करने से चूहें के लिवर की सूजन कंट्रोल हुई और कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से भी बचाव हुआ। रिसर्च के मुताबिक एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर अंगूर लिवर को मजबूत बनाता हैं। इनके नियमित सेवन से लिवर को बीमारी से बचने और उसके कार्यों को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। काले और गहरे रंग के अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर की सेहत के लिए और भी फायदेमंद माने जाते हैं।

लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अनार का सेवन करें। अनार में पॉलीफेनॉल्स, खासकर प्यूनिकालाजिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं। अनार का सेवन करने से लिवर में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। अनार खाने से लिवर फाइब्रोसिस को कम करने में मदद मिलती है। अनार का सेवन आप अनार के दाने निकाल कर सकते हैं। सलाद पर छिड़क सकते हैं,नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। रोजाना अनार का सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है और बेहतर ढंग से अपना काम करता है। 

कैविटी से सड़ सकते हैं दांत, ये 4 तरीके हैं Cavities का रामबाण इलाज, तुरंत अपनाएं बच जाएंगे Teeth और सुधर जाएगी ओरल हेल्थ। दांतों की देखभाल से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।