कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसमें मल त्याग काफी मुश्किल होता है। ये परेशानी शारीरिक और मानसिक सेहत पर भारी पड़ती है। कब्ज का मतलब अनियमित, मुश्किल या दर्दनाक मल त्याग से है जिसमें मल इतना ज्यादा टाइट हो जाता है कि उसे डिस्चार्ज करना मुश्किल हो जाता है। कब्ज की बीमारी में सप्ताह में 3 से कम बार मल डिस्चार्ज होता है। कब्ज के सामान्य कारणों की बात करें तो इसके लिए डाइट में कम फाइबर का सेवन, डिहाइड्रेशन, पर्याप्त फल और सब्जियों का सेवन नहीं करना जिम्मेदार है। बॉडी एक्टिविटी में कमी होने पर भी कब्ज की बीमारी होती है। 

कुछ दवाएं जैसे दर्द निवारक दवा का सेवन और तनाव भी कब्ज का कारण बनता है। कुछ बीमारियां जैसे थायराइड और डायबिटीज की वजह से भी कब्ज की बीमारी होती है। नियमित रूप से बाथरूम जाने की इच्छा को अनदेखा करने से भी कब्ज हो सकता है। बुजुर्गों में कब्ज की बीमारी ज्यादा परेशान करती है।

अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आप डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। डाइट में फाइबर का सेवन बढ़ाएं, पानी का सेवन ज्यादा करें, एक्सरसाइज और योग करें। आप कब्ज का इलाज देसी नुस्खों से भी कर सकते हैं। सदगुरु जग्गी वासुदेव ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान हैं और आंतों की सफाई करना चाहते हैं तो आप अरंडी के तेल का सेवन करें। ये तेल कब्ज को दूर करेगा, पेट और आंतों की सफाई करेगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अरंडी का तेल पीने से कैसे कब्ज का उपचार होता है और बॉडी को फायदा मिलता है।

कोलन या बड़ी आंत का साफ नहीं होना और मानसिक गड़बड़ी ये दोनों चीजें एक दूसरे से जुड़ी हैं। सदगुरु ने बताया बॉडी में मौजूद किसी भी तरह के परजीवी से निपटने के लिए हफ्ते में एक बार या फिर महीने में एक बार अरंडी के तेल का सेवन करें। ये तेल कब्ज का इलाज करता है, पाचन को दुरुस्त करता है और आंतों की सफाई करता है। अरंडी का तेल एक रेचक के रूप में काम करता है जो हमारे पाचन तंत्र को साफ करता है।

ये तेल उन लोगों के लिए नेचुरल और सस्ता उपचार है जो अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं या पेट पूरी तरह साफ नहीं होने की शिकायत रहती है। अमेरिकी चिकित्सा वैज्ञानिकों का दावा है कि अरंडी का तेल मल त्याग को आसान बनाता है और आंतों को साफ करता है।  इस तेल का सेवन करने से आंत तेजी से चलती है और मल मूत्र को आंत के माध्यम से बाहर निकालती है। कब्ज से राहत पाने के लिए अरंडी के तेल का सेवन सावधानी से करें।

कब्ज को दूर करने के लिए इस तेल का सेवन 15 से 20 ml यानी एक बड़ा चम्मच ही करें। अगर आप हफ्ते में एक बार या फिर महीने में एक बार ले रहे हैं तो 3 बड़े चम्मच का सेवन करें। इस तेल का सेवन गर्म पानी या गर्म दूध के साथ कर सकते हैं। पेट की पूरी सफाई के लिए महीने में 3 से 5 बार इस तेल का सेवन करना चाहिए। याद रखें सोने से पहले इस तेल का सेवन करने से बचें वरना रात में परेशानी हो सकती है।  

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।