अखरोट (Walnut) एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे “सुपर फूड” कहा जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के विभिन्न अंगों, खासकर आंतों (gut) की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट 3-4 अखरोट का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है। स्मूदी और दूध के साथ अखरोट को भिगोकर खाएं तो ये सॉफ्ट हो जाता है और बॉडी को पोषण भी दोगुना देता है। अखरोट को ब्रेन की रेमेडी माना जाता है लेकिन आप जानते हैं कि ये आंतों की सूजन को कंट्रोल करने में,आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में और पाचन को दुरुस्त करने में भी असरदार हैं। अच्छी गट हेल्थ के लिए आप रोज अखरोट खाएं।

हमारी आंत खरबों सूक्ष्मजीवों का घर है जो पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है, इंफ्लामेशन कंट्रोल करती है और क्रॉनिक बीमारियों से भी बचाव करती है। आंत की अच्छी सेहत के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना जरूरी है। आंत से जुड़ी परेशानी के मरीजों को गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट अक्सर सलाह देते हैं कि वो गट हेल्थ के लिए अखरोट का सेवन करें।

पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट एक ऐसा नट है जो पाचन तंत्र को बेहद सपोर्ट करता है। ईटिंग वेल में पब्लिश रिपोर्ट में रजिस्टर्ड डायटीशियन एमिली लैच्ट्रुप, एम.एस.आरडी ने बताया अखरोट का सेवन गट हेल्थ में सुधार करता है।

अखरोट में मौजूद फाइबर हमारे माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद है। ये आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है और पाचन में सुधार करता है। आइए जानते हैं कि अखरोट का सेवन करने से कैसे गट हेल्थ में सुधार होता है। आइए जानते हैं कि अखरोट कैसे आंतों की सेहत दुरुस्त करता है और इसका सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

अखरोट ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता है। ये फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसका सेवन करने से नियामित मल त्याग होता है और कब्ज का इलाज होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट आंतों की सूजन को कंट्रोल करता है और आंतों की सेहत में सुधार करता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोज अखरोट खाने से आंतों में लैक्टोबैसिलस, रुमिन केकेसी,फेकली बैक्टेरियम जैसे गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और मानसिक सेहत में सुधार करते हैं। मानसिक स्थिति आंतो की सेहत को प्रभावित करती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

अखरोट एक ऐसा नट है जिसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं जो बॉडी को पोषण देतें है। इसका सेवन करने से दिमाग हेल्दी रहता है। ये याददाश्त को तेज करता है। हेल्दी फैट से भरपूर अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर अखरोट का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। ये नट वजन घटाने में भी बेहद उपयोगी है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट घटाना आसान होता है। अखरोट का सेवन अगर भिगोकर किया जाए तो इससे फाइटिक एसिड कम होता है और पाचन में सुधार होता है।

कैविटी से सड़ सकते हैं दांत, ये 4 तरीके हैं Cavities का रामबाण इलाज, तुरंत अपनाएं बच जाएंगे Teeth और सुधर जाएगी ओरल हेल्थ। दांतों की देखभाल से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।