आंखें हमारी बॉडी का अहम अंग है जिनका इस्तेमाल हम दिन भर में लगभग 15-16 घंटों तक लगातार करते हैं और उन्हें आराम सिर्फ 6-7 घंटे देते हैं। लगातार लम्बे समय तक कंप्यूटर और मोबाइल के स्क्रीन पर रहने से आंखों की पुतलियों पर दबाव पड़ता है, आंखों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है, आखों में थकान और तनाव बना रहता है। बॉडी के इस जरूरी अंगी की देखभाल करने के लिए उसकी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आंखों को सेहतमंद रखने का राज योग में छुपा है। कुछ योग ऐसे हैं जिन्हें आंखों को हेल्दी रखने के लिए ही किया जाता है। कुछ योगासन करके आखों को न सिर्फ विश्राम मिलता है बल्कि आंखों की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

लम्बे समय तक डिजिटल स्क्रीन के सामने रहने से आंखों पर तनाव और थकान बनी रहती है, ऐसे में आंखों को आराम देने के लिए, आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कुछ योगासन बहुत मददगार साबित होते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया अगर आप आंखों की सभी समस्याओं का समाधान चाहते हैं तो अनुलोम विलोम करें। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ योगासन बहुत असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से योग करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।  

पामिंग जिसे आसान भाषा में कहें तो हथेलियों से आंखों को ढकना कहा जाता है। दोनों हाथों की हथेलियों को रगड़ कर गर्म करें और उन्हें आंखें बंद करके आंखों पर रखें। इस तरह का आसान योग आपकी आंखों को आराम देगा, आंखों की थकान को दूर करेगा और ब्रेन को शांत करेगा।

अगर आप आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ये आसान योगासन करें। ये सरल और प्रभावशाली आई योगाभ्यास करने से आंखों की मांसपेशियां एक्टिव रहती है, तनाव कंट्रोल रहता है और आंखों की रोशनी में सुधार होता है। ये योगाभ्यास उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो दिन भर मोबाइल,लैपटॉप, कंप्यूटर या टीवी के आगे रहते हैं। इसे करने के लिए आंखों को पहले घड़ी की दिशा में, फिर उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। ये योगाभ्यास मांसपेशियों को मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इसे करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है।

ये आसान और असरदार एक्सरसाइज आप अपनी सीट पर काम करते हुए भी आराम से कर सकते हैं। एक उंगली को नाक के पास रखें उसे देखें। फिर दूर किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें। ये योग 5-7 बार दोहराएं दूर से लेकर पास तक की निगाह होगी तेज। इसे करने से आंखों की फोकस करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

त्राटक योग एक प्राचीन और शक्तिशाली नेत्र योगाभ्यास है जिसे करने से आंखों की रोशनी में बढ़ोतरी होती है। इसे करने से एकाग्रता, मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिलती है। बिना पलक झपकाए किसी स्थिर वस्तु जैसे दीपक की लौ या बिंदी को लगातार देखें। इसे करने से ध्यान,आंखों की रोशनी और एकाग्रता में सुधार होता है।

ब्लिंकिंग यानी पलकों को बार-बार और लगातार कुछ देर के लिए झपकाएं, जिससे आंखों में नमी बनी रहे। इस योग को करने से आंखों को आराम मिलता है। इन नॉर्मल क्रिया को दोहराने से आंखों को नमी मिलती है, आंखों की ड्राईनेस दूर होती है और आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है। डिजिटल स्क्रीन देखने के दौरान हमारी आंखें झपकती नहीं है। इसे करने के लिए जल्दी-जल्दी 10-15 बार पलकें झपकाएं, फिर आंखें बंद करके आंखों को आराम दें। ऐसा करने से आंखों को नमी मिलती है, ड्राई आई की समस्या में राहत मिलती है।

सेहत के लिए अमृत हैं फल, उपवास में खाली पेट इन 5 फलों को खाएंगे तो बिगड़ जाएगा पाचन, हार्ट का बिगड़ जाएगा संतुलन। पूरी खबर पढ़ने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।