उम्र बढ़ने पर आंखों की रोशनी कम होना एक नेचुरल प्रोसेस है लेकिन कम उम्र में ही आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है और रोशनी दिनों दिन घटती जा रही है तो उसके लिए खराब डाइट जिम्मेदार है। डाइट में पोषक तत्वों की कमी होना, कुछ मेडिकल कंडीशन जैसे डायबिटीज,हाई ब्लड प्रेशर और दवाओं का सेवन करने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है।
खराब डाइट की वजह से धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होती जाती है और चश्मे का नंबर बढ़ता जाता है। अगर आपकी दृष्टि धुंधली हो रही है, आंखों में दर्द, सूजन या लालिमा हो रही है,रात में दिखाई नहीं देता, सिर दर्द और आंखों में दर्द की शिकायत रहती है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, डाइट में बदलाव करें और कुछ जरूरी योगासन करें।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कुछ योगासन आपकी रोशनी को वापस ला सकते हैं। कुछ योग करने से इंद्रियां ठीक से काम करती हैं और आपकी दृष्टि में सुधार होता है। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से योगासन करें।
अगर आपको आंखों से कम दिखाई देता है तो आप अनुलोम और विलोम प्राणायाम करें। ये प्राणायाम आंखों के चश्मे को हटा देता है और आंखों की नेचुरल तरीके से रोशनी बढ़ाता है। अनुलोग विलोम प्राणायाम हमारी बाहर की आंखों को तो ठीक करता है ही साथ ही हमारी तीसरी आंख को भी ठीक करता है। यह एक सरल लेकिन प्रभावशाली श्वास अभ्यास है जिसमें बारी-बारी से नाक के दोनों छिद्रों से सांस ली जाती है और छोड़ी जाती है। इस योगासन को करने से आंखों की थकान कम होती है और सूखापन कम होता है। इसे करने से आंखों पर दबाव कम पड़ता है। दिन में कम से कम 5 से 10 मिनट अनुलोम विलोम करें आपको फायदा होगा। सुबह खाली पेट ये योगासन करना ज्यादा फायदेमंद है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप कुछ सुक्ष्म व्यायाम कीजिए। आप आंखों के गेलें धीरे-धीरे घुमाएं। पहले आंखों के गोलों को राइट से लेफ्ट की तरफ घुमाएं फिर लेफ्ट से राइट की तरफ लेकर जाएं। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और फिर आंखों को बंद कर दें। अब धीरे से आंखों को खोले और आंखों को धीरे धीरे रोटेट करें। दस बार आपको अपनी आंखों के गोले को क्लाक वाइज लेकर जाना है तो 10 बार एंटी क्लाकवाइज आंखों को घुमाना है। दिन में तीन बार इस एक्सरसाइज को करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी,थकान दूर होगी और आंखों की मांसपेशियां मजबूत होंगी।
आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो बिना सिर घुमाए, आंखों से दाईं ओर देखें, फिर बाईं ओर। याद रखें इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिर्फ आंखों के गोले घुमाना है सिर को स्थिर रखना है। ये एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को टोन करती है और फोकस बढ़ाती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आप एक अंगूठा अपनी आंखों के सामने 6 इंच की दूरी पर रखें और फिर उसे देखें। 10-20 फीट दूर किसी चीज़ पर नज़र फोकस करें। इस योगासन को करने से रेटिना को उत्तेजित किया जा सकता है। इसे करने से आंखों से साफ-साफ दिखाई देगा।
डायबिटीज है और आम देखते ही मुंह से लार टपकती है, इस स्मार्ट तरीके से करें mango का सेवन, Blood Sugar रहेगा नॉर्मल। आम का सेवन करने को लेकर आप पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।