कई बार मुंह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आती हैं, जिसके चलते अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। दांत में तेज दर्द और मुंह से दुर्गंध आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन सब में से एक पायरिया भी मुख्य कारण है। अगर आपके दांतों से बार-बार खून आता है और मसूड़े सूज जाते हैं, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यह सिर्फ एक सामान्य डेंटल प्रॉब्लम नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। मसूड़ों की सूजन और ब्लीडिंग गंभीर संक्रमण, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। दिल्ली में नवीन डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर, डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि दांतों से खून और मसूड़े के फूलने का कारण क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
डॉ. नवीन कुमार के मुताबिक, दांतों की सही तरह से सफाई नहीं करने पर दांतों के नीचे बैक्टीरिया जमने लगते हैं, जो धीरे-धीरे मसूड़ों को कमजोर बनाते हैं और जबड़े की हड्डी को गलाने लगते हैं। इस वजह से हड्डी धीरे-धीरे गलना शुरू हो जाती है और पायरिया की समस्या हो जाती है।
अगर, दांतों से खून आता है और मसूड़े सूजने लगते हैं तो पायरिया की समस्या हो सकती है। पायरिया के लक्षणों में मसूड़ों में सूजन, लालपन, टेंडरनेस, ब्रश या खाना खाने के दौरान खून आना और मुंह से बदबू आना आदि शामिल है। यह धीरे-धीरे मसूड़ों को कमजोर कर देता है और दांत गिरने का खतरा बढ़ जाता है। यह बैक्टीरिया ब्लडस्ट्रीम में जाकर हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें:- कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली तरीके से कंट्रोल करेंगे ये 5 सुपरफूड, जानिए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल
हाई ब्लड शुगर मसूड़ों की सूजन बढ़ा सकता है और मसूड़े धीरे-धीरे कमजोर हो सकते हैं। यह डायबिटीज को और खराब कर सकता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।
मसूड़ों की बीमारी से जुड़ा बैक्टीरिया ब्लडस्ट्रीम में पहुंचकर धमनियों में सूजन कर सकता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। अगर, दांतों और मसूड़ों में लगातार सूजन रहती है या फिर चेस्ट पेन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
दांतों से खून आना और मसूड़ों की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ चीजों को ध्यान में रखना बहुत ही जरूरी है, जिससे पायरिया की समस्या ही नहीं अन्य मुंह से जुड़ी अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
वहीं, 20 से 30 साल की उम्र में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा। इन तरीकों को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।