बारिश के दिनों में लाइफस्टाइल में बदलाव होता है, जिससे खानपान भी प्रभावित होता है। जिसके चलते कई लोगों को अकड़न, सुस्ती, अपच या मन अस्थिर होने की शिकायत होती है। इसके अलावा मौसमी संक्रमण भी कई लोगों को परेशान करता है। मानसून के मौसम में शरीर ठंडा हो जाता है, पाचन तंत्र धीमा हो जाता है और मन उलझन महसूस कर सकता है। इसलिए ऐसे मौसम में शरीर और मन को स्थिर बनाए रखने के अपने डेली रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करता चाहिए, जिससे सिर्फ तनाव ही दूर नहीं होगा, बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, सुबह खाली पेट योगाभ्यास करना सबसे अच्छा है। खासकर मानसून के दौरान पाचन क्रिया धीमी होती है, इसलिए भोजन और योग के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें। अगर सुबह योग संभव नहीं है, तो दोपहर में हल्का भोजन करके और थोड़ी देर आराम करके ही अभ्यास करें। सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पिएं और टहलने जाएं, फिर पेट साफ करने के बाद योगासन करें।
प्रेमानंद जी के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से लगभग 1.5 घंटे पहले का समय ध्यान, साधना और आत्म-संवाद के लिए सबसे अच्छा होता है। इस समय वातावरण में एनर्जी शुद्ध और सकारात्मक होती है। इस समय उठकर शरीर और मन दोनों में एक विशेष स्फूर्ति का संचार होता है।
रोज सुबह 10 से 15 मिनट मौन बैठकर केवल अपने श्वासों पर ध्यान केंद्रित करें। मेडिटेशन से मन की चंचलता कम होती है। ध्यान करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। नियमित ध्यान करने से चिड़चिड़ापन और बेचैनी भी दूर हो सकती है।
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, सुबह प्रभु का नाम जपना या भक्ति गीत गाना मानसिक शांति के लिए अत्यंत प्रभावी उपाय है। यह मन को एकाग्र करता है, दिल को निर्मल करता है और नकारात्मक विचारों को बाहर निकालता है। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी होने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कई फायदे मिले हैं।
प्रेमानंद के मुताबिक, दिन की शुरुआत कुछ क्षणों के आत्मचिंतन और प्रभु के प्रति कृतज्ञता से करनी चाहिए। जैसे- मैं कौन हूं, मुझे क्या करना है, मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है। साथ ही जो कुछ हमारे पास है उसके लिए धन्यवाद देना तनाव को घटाकर जीवन में संतोष लाता है।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।