Kidney Kharab Hone Ke Lakshan: हमारे शरीर के सभी अंग बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। हेल्दी शरीर के लिए किडनी भी अहम भूमिका निभाती है। इसकी मदद से ही शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती। किडनी खून को साफ करने का काम करती है। शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि, किडनी से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो शरीर पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। किडनी से संबंधी कोई समस्या हो रही है तो जल्द से जल्द इलाज कराना बहुत जरूरी है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसे नजरअंदाज करने पर किडनी फेल तक हो सकती है।
फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के एडिशनल डायरेक्टर व हेड नेफ्रोलॉजी व किडनी ट्रांसप्लांट विभाग की डॉ. अनुजा पोरवाल ने किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी है और बताया कि किन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. अनुजा पोरवाल के मुताबिक, खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी पर बहुत दबाव पड़ता है, जिसके चलते किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। किडनी की समस्या से कई स्थितियों में मौत भी हो जाती है। हालांकि, किडनी में खराबी होने से पहले ही शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जिनकी समय रहते पहचान करना और देखभाल करना आवश्यक है।
अगर आपको सुबह-सुबह उठते ही थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किडनी की समस्या के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। जिसके चलते सुबह उठने पर आपको हमेशा थकान महसूस होती है।
पेशाब का रंग आपके गुर्दे के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेत है। आपका मूत्र बहुत पीला, झागदार या असामान्य रंग का है या आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह किडनी की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
अगर सुबह उठते ही पेट में सूजन या ऐंठन महसूस होती है, तो यह किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अधिक प्यास लग रही है तो यह एक और संकेत हो सकता है। किडनी की समस्या के कारण शरीर में पानी का संतुलन नहीं बन पाता है, जिसके चलते अधिक प्यास लगती है।
किडनी की समस्या के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इससे त्वचा पर खुजली, चकत्ते या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सुबह-सुबह उठते ही त्वचा में असामान्य खुजली का अनुभव कर रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।