गर्मी के मौसम में कई प्रकार के फल आते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। गर्मी का मौसम आते ही हर कोई आम खाने के लिए बेताब रहता है। मीठा, रसीला और स्वाद में बेमिसाल आम सिर्फ भारत का राष्ट्रीय फल नहीं, बल्कि फलों का राजा भी कहलाता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन आम के साथ कुछ चीजों को खाने से सेहत को फायदे की जगह कई नुकसान हो सकते हैं। डायटीशियन आइना सिंघल ने बताया कि आम को किन चीजों के साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए।
डायटीशियन आइना सिंघल के अनुसार, आम विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है। आम शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है, आम का सेवन कुछ चीजों के साथ करने से यह अमृत समान फल जहर बन सकता है। कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनके साथ आम खाने से शरीर में रिएक्शन, पेट की समस्याएं, एलर्जी या पाचन संबंधी हो सकती हैं।
बहुत से लोग दही के साथ का सेवन करते हैं। जैसे मैंगो लस्सी या शेक आदि, लेकिन आम और दही का कॉम्बिनेशन हर किसी के लिए लाभकारी नहीं होता। दही और आम दोनों ही पाचन में असर डालते हैं, इससे बलगम बढ़ सकता है। इससे सर्दी-जुकाम या सांस की एलर्जी वाले लोगों को परहेज करना चाहिए। अगर, आप आम और दही दोनों खाना पसंद करते हैं तो इन दोनों को अलग-अलग समय पर खाएं।
आम के साथ खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे एसिड की मात्रा अधिक हो सकती है। इससे पेट में एसिडिटी, सीने में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है।
आम और दूध का कॉम्बिनेशन भले ही मैंगो शेक में स्वादिष्ट लगे, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों एक साथ सेवन खासतौर पर पाचन संबंधी समस्या वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि, दूध और आम दोनों की तासीर अलग होती है। दूध ठंडा होता है और आम गर्म होता है। ऐसे में इन दोनों का सेवन करने से एसिडिटी, स्किन एलर्जी और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
बहुत से लोगों को मसालेदार फूड्स खाना पसंद होता है। अगर, कुछ तीखा और मसालेदार खाया है, तो उसके तुरंत बाद आम नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है। क्योंकि, मसालेदार या ऑयली फूड खाने से शरीर में गर्मी और एसिड का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में इसके ऊपर आम भी खा लिया जाए, तो इससे पेट में जलन, अपच और मुंह में छाले हो सकते हैं।
आमतौर पर लोग कुछ खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं, ऐसे ही बहुत से लोग फल खाने के बाद भी तुरंत पीना पी लेते हैं। लेकिन, आम खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है। इससे डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?