हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे पाचन पर दिखता है। अनहेल्दी खानपान के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो चुकी हैं। जिसके चलते गैस और पेट में फूलने लगता है। इसके अलावा बहुत से लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, जिससे वह खाने के साथ-साथ में हवा भी निगलते हैं। इसके कारण भी पेट फूलने की समस्या होने लगती है। दरअसल, कभी-कभी थोड़ा सा कुछ खा लेने के बाद ही पेट भारी, फूला हुआ और असहज लगने लगता है। यह समस्या आम है, लेकिन जब बार-बार हो तो रोजमर्रा की लाइफ को परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने पेट फूलने और गैस से छुटकारा पाने के लिए कुछ फूड्स बताए हैं, जिनके सेवन से ब्लोटिंग भी कंट्रोल होगी।

डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि ब्लोटिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे पाचन तंत्र की गड़बड़ी, गैस का बनना, हार्मोनल बदलाव या शरीर में फ्लूइड रिटेंशन यानी पानी जमना होना आदि। हालांकि, कुछ ऐसे नेचुरल फूड्स हैं, जो पेट की सूजन को कम करने और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। चलिए आपको बताते हैं ब्लोटिंग को कम करने के लिए 5 बेस्ट फूड कौन से हैं।

खीरे में 95% तक पानी होता है और यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ डिटॉक्स भी करता है। खीरे का सेवन करने से पेट की जलन, गैस और ब्लोटिंग कम हो सकती है। खीरे में फ्लेवोनॉयड्स सूजन कम करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और पानी से भरपूर खीरा आपको हाइड्रेटेड रखता है और धीरे-धीरे आपके शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है।

अनानास सूजन को कम करने के लिए बहुत अच्छा होता है। अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इससे सूजन, अपच और गैस की समस्या को दूर होती है। इसके अलावा अनानास में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आंतों की सफाई होती है।

अदरक सूजन कम करने के लिए अद्भुत काम करती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन में सुधार लाकर ब्लोटिंग को दूर करते हैं। यह पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और गैस निकालने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

शतावरी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करती है और साथ ही आपके पेट को प्रीबायोटिक्स भी देता है। यह ब्लोटिंग को कम करने के साथ-साथ शरीर को हल्का बनाती है।

नींबू शरीर के पीएच को बैलेंस करता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। यह आपके पाचन में भी मदद करता है। नींबू का रस धीरे-धीरे डिटॉक्स और लिवर के काम में मदद करता है। यह गैस और पानी की रिटेंशन को रोकने में मदद करता है।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।