खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से शरीर को अपनी चपेट में ले रही हैं। खानपान का सबसे पहले असर लिवर और किडनी पर पड़ता है, जिसके चलते शरीर की अंदर से सफाई सही तरह से नहीं हो पाती और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लिवर और किडनी, दोनों शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं जो मिलकर शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये दोनों अंग शरीर को अंदर से साफ रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करते हैं, लेकिन जब इनमें टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, तो थकान, त्वचा पर दाने, पेट खराब, यूरिन में जलन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में किडनी और लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झांजेर ने लिवर और किडनी के लिए कुछ हेल्दी फ्रूट्स बताए हैं, जिनके सेवन से शरीर में जमा सारे टॉक्सिन फ्लश आउट हो जाएंगे।
ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है। ब्लूबेरी में एंथोसायनिन भी पाया जाता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, ब्लूबेरी लिवर के लिए बहुत लाभकारी होती है। रोजाना ब्लूबेरी का सेवन लिवर फाइब्रोसिस और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। यह न सिर्फ खून को साफ करती है, बल्कि किडनी में जमे हुए टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पेशाब से जुड़ी समस्याओं में राहत देते हैं और शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं।
अनार सेहत लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और विटामिन C लिवर की सफाई करने के साथ-साथ लिवर कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने का काम करता है। अनार का जूस लिवर में जमा टॉक्सिन्स को धीरे-धीरे बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
पपीता पाचन के लिए अच्छा होता है। पपीते में पपेन होता है, जो एक पाचन एंजाइम है। इसमें फ्लेवोनोइड भी होते हैं, जो लिवर को अमोनिया और भारी धातुओं जैसे हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पारंपरिक चिकित्सा में अक्सर पपीते के बीजों का इस्तेमाल लिवर की सफाई के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद हाई जल सामग्री और प्राकृतिक मूत्रवर्धक प्रभाव पेशाब को बढ़ावा देकर किडनी के कार्य को सहायता प्रदान करते हैं, जो विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को छानने के लिए आवश्यक है।
सेब लिवर के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर किडनी और लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में असरदार होते हैं। यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है, जिससे इन अंगों पर कम दबाव पड़ता है।
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी को साफ करने और यूरिन बढ़ाने में मदद करता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में तरबूज के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और सूजन कम करता है।
दिन में भिगो दें चिया सीड्स और सोने से पहले पी लें उसका पानी, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा साफ, वजन रहेगा कंट्रोल। इन सीड्स का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।