Tongue Cleaning: जब भी मुंह की सफाई की बात आती है, तो सिर्फ दांतों की सफाई पर ही सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जीभ की सफाई करना भूल जाते हैं। जबकि, जीभ की सफाई सिर्फ ताजगी बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों से बचने के लिए भी जरूरी है। अगर जीभ साफ न की जाए तो उस पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे न केवल मुंह की बदबू की समस्या बढ़ेगी, बल्कि यह कई अन्य बीमारियों का भी कारण बन सकता है। जीभ की सफाई करने से न केवल मुंह की बदबू, दांतों की बीमारी और फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वैद्य जयश्री देसिकाचारुलु ने जीभ की सफाई नहीं होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी दी है और इससे बचाव के तरीके बताए हैं। डॉ. वैद्य जयश्री देसिकाचारुलु अक्सर अपने सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने जीभ की सफाई को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं जीभ साफ न करने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
जीभ पर जमा बैक्टीरिया दांतों तक फैल सकते हैं, जिससे मसूड़ों में सूजन और दांतों का गिरना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंदी जीभ पर बैक्टीरिया और फूड पार्टिकल्स जमा हो जाते हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आती है।
जीभ पर बैक्टीरिया जमा होने से यह खाने के स्वाद और पाचन पर असर डाल सकता है। सही तरह से जीभ साफ नहीं करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है, क्योंकि मुंह में जमा बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं और पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।
सफेद परत जमने पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे जीभ में जलन और सूजन हो सकती है। गंदी जीभ से बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों तक पहुंच जाते हैं, जिससे कैविटी और मसूड़ों की सूजन हो सकती है।
महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए।