अपने दिन की शुरुआत इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक के साथ करना आंत की सेहत को दुरुस्त रखने का गजब फॉर्मूला है। आंत की सेहत को दुरुस्त करने के लिए कुछ खास ड्रिंक का सेवन जादुई असर करता है। अक्सर लोग दिन की शुरुआत फ्रूट जूस और सब्जियों के जूस से करते हैं। जूस का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है, बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। बात करें सब्जियों के जूस की तो पालक एक ऐसी पत्तेदार हरी सब्जी है जो घुलनशील फाइबर से भरपूर है। इस सब्जी के जूस का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो आसानी से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है।
पालक का जूस गट हेल्थ में कई तरीकों से सुधार सकता है। पालक में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता हैं, जो पाचन को बेहतर बनाता हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करता हैं। ये जूस आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते है, जिससे माइक्रोबायोम संतुलित रहता है। पालक में प्रीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो पेट के गुड बैक्टीरिया को पोषण देते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। पालक में फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटेनॉयड्स होता हैं जो आंतों की सूजन को कंट्रोल करते हैं और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)से राहत दिलाते हैं।
द क्लेफ्ट एंड क्रैनियोफेशियल सेंटर और श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चेन्नई में रजिस्टर्ड डायटीशियन दीपालाक्षमी ने कहा कि पालक के जूस का सेवन करके दिन की शुरुआत की जाए तो ये जूस बॉडी को हाइड्रेट रखेगा और बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालेगा। इस जूस का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहेगा। इस जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी कंट्रोल रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दिन की शुरुआत पालक के जूस के साथ की जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है।
रोजाना पालक के जूस का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। ये जूस बॉडी में पानी की कमी पूरा करने के साथ ब्लड को भी शुद्ध करता है। इसका सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
पालक में मौजूद मैग्नीशियम और दूसरे पोषक तत्व पाचन एंजाइम्स के उत्पादन में मदद करते है। इस जूस का सेवन करने से पेट की गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। इसमें विटामिन C और B-कॉम्प्लेक्स होते हैं, जो गट की हेल्थ को दुरुस्त करते हैं।
श्री रामचन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और लेक्चरर सी वी ऐश्वर्या ने बताया पालक का जूस विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को और बालों को हेल्दी बनाता है।
ये जूस इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है। पालक में मौजूद नाइट्रेट ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। इस जूस में मौजूद विटामिन के और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती बनाता है।
पालक के जूस में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन सामग्री मौजूद होती है जो उम्र से संबंधित धब्बेदार अध:पतन के जोखिम को कम करके विजन में सुधार करती है। रोजाना इस जूस को पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।