Aaj Ka Panchang 6 June 2025: आज निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज का दिन कई कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशियों की किस्मत भी चमक सकती है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के साथ व्यतिपात, वरीयान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आज के दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। इस एकादशी को सबसे कठोर एकादशी कहा जाता है, क्योंकि इसमें जल तक पीने की मनाही होती है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त से लेकर चंद्रोदय का समय, ग्रह गोचर सहित अन्य जानकारी…
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून 2025 को सुबह 02 बजकर 16 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 7 जून को 4 बजकर 49 मिनट को समाप्त होगी।
व्यतिपात योग- 6 जून को सुबह 10 बजकर 13 मिनट तकहस्त नक्षत्र- सुबह 06:33 तकचित्रा नक्षत्र- सुबह 06:33 से 7 जून को सुबह 09:39 तकरवि योग- सुबह 05:12 से सुबह 06:34 तकअभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:58 दोपहर 12:52 तकविजय मुहूर्त- 02:21 से 03:28 तकगोधूलि मुहूर्त- शाम 06:24 से शाम 07:23 तकब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:09 से 05:07 तकअमृत काल- सुबह 06:04 से 07:45 तकनिशीथ काल मुहूर्त- रात 11:43 से रात 12:24 तकसंध्या पूजन- शाम 06:21 बजे से शाम 07:03 तक
आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन बिना जल, अन्न खाएं व्रत रखते हैं और पारण के समय व्रत खोलते हैं। इस व्रत को सबसे पहले पांडव पुत्र भीम ने रखा जाता है। इसे बहुत ही शक्तिशाली एकादशी मानी जाती है।निर्जला एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक
दिल्ली- सुबह 10:36 से दोपहर 12:20 तकमुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:37 तकलखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:05 तकभोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:19 तककोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:35 तकचेन्नई- सुबह 10:31 से दोपहर 12:07 तक
सूर्योदय- सुबह 5:22 amसूर्यास्त- शाम 7:16 pm
चन्द्रोदय – दोपहर 3:02 बजेचन्द्रास्त – 7 जून को सुबह 2:39 बजे
राहुकाल का समय – सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:25 बजे तकयम गण्ड – दोपहर 3:46 बजे से शाम 5:26 तककुलिक – सुबह 7:24 से सुबह 9:05 तकदुर्मुहूर्त – सुबह 08:24 बजे से 09:18 तक, दोपहर 12:52 बजे से 01:45 तकवर्ज्यम् – दोपहर 03:35 बजे से 05:23 तक
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।