Horoscope Today 18 June 2025 LIVE: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव के स्वरूप काल भैरव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ प्रीति, आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की बात करें, तो आज चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में रहेंगे, जिससे राहु के साथ युति करके ग्रहण योग और शनि के साथ युति करके विष योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा मंगल के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण कर रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में गुरु और बुध के साथ युति कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा दैत्यों के गुरु शुक्र मेष राशि में विराजमान है। जहां पर वह सिंह राशि में मौजूद मंगल के साथ धन शक्ति राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए लकी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, आज का राशिफल सहित अन्य जानकारी..
30 साल बाद न्यायाधीश शनि ने बनाया शक्तिशाली केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, नौकरी में उन्नति और धन लाभ के योग
Aaj Ka Panchang 18 June 2025: कालाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और बुधवार का दैनिक पंचांग
प्रीति योग- 18 जून सुबह 7 बजकर 40 मिनट तकआयुष्मान योग- सुबह 7 बजकर 40 मिनट से अगले दिन तकत्रिपुष्कर योग- सुबह 1 बजकर 14 मिनट से सुबह 5 बजकर 45 मिनट तकपूर्वभाद्रपदा नक्षत्र- पूरे दिनअभिजीत मुहूर्त – नहीं हैविजय मुहूर्त – दोपहर 02:24 से दोपहर 03:25 तकगोधूलि मुहूर्त – शाम 06:22 से शाम 07:25 तकब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:04 से 05;09 तकनिशीथ काल- रात्रि 11:42 से 12:24 तकसंध्या पूजा- शाम 06:22 से 07:03 तक