Bangaldesh News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने नफ नदी में मछली पकड़ने पर लगे बैन को हटा दिया है। यह बैन पूर्ववर्ती शेख हसीना सरकार ने लगाया है, जिसकी वजह ड्रग्स की तस्करी से लेकर रोहिंग्या घुसपैठ को रोकना था, लेकिन अब 8 वर्षों पर यूनुस सरकार ने यह बैन हटा लिया है।
बांग्लादेश-म्यांमार सीमा के अंतर्गत आने वाली नफ नदीं पर मछली पकड़ने पर लगे बैन को हटाना अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इससे बांग्लादेश के रास्ते भारत में रोहिंग्याओं की घुसपैठ एक बार फिर बढ़ सकती है।
आज की बड़ी खबरें…
बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, कॉक्स बाजार जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद यूएनओ को एक पत्र जारी किया। मामले की पुष्टि करते हुए टेकनाफ यूएनओ शेख एहसान उद्दीन ने कहा कि नफ़ नदी में मछली पकड़ने की अनुमति अब सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक है।
जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में तीन महीने के लिए अनुमति दी गई है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) और कोस्ट गार्ड सहित संबंधित अधिकारियों को इसको लेकर डिटेल्स दे दी गईं हैं। पत्र के अनुसार उच्च न्यायालय ने कॉक्स बाजार के डिप्टी कमिश्नर को नफ़ नदी में वैध मछली पकड़ने की गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
शेख हसीना के पिता मुजीब की विरासत को क्यों निशाना बना रहे विरोधी? समझिए पूरी इनसाइड स्टोरी
क्या शेख हसीना के खिलाफ माहौल बनाने में सफल हो रही यूनुस सरकार? UN की तरफ से आई ये टिप्पणी
इस फैसले को लेकर स्थानीय मछुआरे सैयद आलम ने कहा कि मैं 20 वर्षों से नफ़ नदी में मछली पकड़ रहा हूं, लेकिन रोहिंग्याओं की आमद के कारण 2017 में लगाए गए प्रतिबंध ने हमारे लिए जीवन बेहद कठिन बना दिया। उन्होंने कहा कि ईद के करीब आने के साथ ही नदी को फिर से खोलना एक वरदान की तरह लगता है। हम सरकार के आभारी हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मछुआरा नशीली दवाओं की तस्करी या अवैध गतिविधियों में शामिल न हो।
नफ़ रिवर फिशरमेन सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद अमन उल्लाह ने इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आठ साल के लंबे अंतराल के बाद, सरकार ने आखिरकार हमें फिर से मछली पकड़ने की अनुमति दे दी है। मछुआरे बहुत खुश हैं। हम दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकेंगे। बांग्लादेश से जुड़ी अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।