Nepal Protest: नेपाल की राजधानी काठमांडू में राजशाही बहाली को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ है, कई लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में भी जाने की कोशिश की है। इस वजह से ही पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा और कई को गिरफ्तार किया गया। बड़ी बात यह है कि इस प्रदर्शन के दौरान नेपाल के पूर्व गृह मंत्री कमल थापा को भी अरेस्ट कर लिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार राजशाही बहाली के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और आरपीपी नेपाल विरोध प्रदर्शन कर रही है। काठमांडू पुलिस ने रविवार को हुए प्रदर्शन को लेकर कहा है कि आरपीपी अध्यक्ष और राजशाही के कट्टर समर्थक राजेंद्र लिंगडेन की अध्यक्षता में सबकुछ हो रहा था। उनके समर्थकों ने सुरक्षा घेरा भी तोड़ दिया था और पीएम के आधिकारिक आवास बलुवाटर में घुसने की कोशिश की थी। उसी प्रयास में पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और कई को हिरासत में लिया गया।
एलएन मिश्रा की हत्या किसने की?
नेपाल दुनिया का आखिरी हिंदू राजतंत्र था। यहां के राजा महाशिवरात्रि के मौके पर सेना का निरीक्षण करते थे और इंद्र जात्रा उत्सव के दौरान संरक्षक देवी कुमारी का आशीर्वाद लेते थे। 2006 में हुए जन आंदोलन के बाद नेपाल में राजशाही का अंत हो गया था। नेपाल 240 सालों तक एक हिंदू राष्ट्र रहा लेकिन 2008 में इसे लोकतांत्रिक मुल्क घोषित कर दिया गया।
नेपाल में 2008 में राजशाही का दौर खत्म हो गया था और उसके बाद से यहां पर 13 अलग-अलग सरकारें आ चुकी हैं। नेपाल में कई लोगों का मानना है कि यहां लोकतंत्र का मौजूदा शासन फेल हो गया है और भ्रष्टाचार, आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता के हालात हैं। इस वजह से लोग इस पड़ोसी मुल्क में राजशाही की वापसी चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- नेपाल में राजा का शासन क्यों चाहते हैं लोग?