राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया है, उनकी तरफ से सबसे लंबी स्पीच देने का रिकॉर्ड बना दिया गया है। ट्रंप ने इस बार 1 घंटा 40 मिनट तक भाषण दिया है, उनकी तरफ से कई मुद्दों पर विस्तार से बात की गई। रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र रहा, ग्रीनलैंड पर कब्जे का सपना दिखाया गया और भारत-चीन जैसे देशों को टैरिफ चेतावनी भी दी गई।

बड़ी बात यह है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्ता का भी शुक्रिया अदा किया। असल में 2021 में अफगानिस्तान के काबुल में सुसाइड बॉम्बिंग हुई थी, उसमें 13 अमेरिकी जवान मारे गए थे। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक उस हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने में पाकिस्तान ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी, ऐसे में उनकी तरफ से शुक्रिया अदा किया गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि रूस युद्ध खत्म करना चाहता है, अमेरिका को वहां से काफी मजबूत सिग्नल मिले हैं। उन्के मुताबिक जेलेंस्की ने भी बातचीत की टेबल पर आने की बात कर दी है। राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि अब इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत अमेरिका पर काफी टैरिफ लगाता है। लेकिन अब जो जितना टैक्स लगाएगा, उस पर भी उतना ही लगाया जाएगा। अमेरिका कोई भी समझौता नहीं करने वाला है। ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया है कि ऐसा करने से अमेरिका की अर्थव्यवस्था में ज्यादा पैसा आएगा और देश को काफी फायदा पहुंचेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अवैध प्रवासियों को लेकर अपनी सख्त नीति का हवाला दिया। उन्होंने साफ कर दिया है कि सबसे बड़ा डीपोर्टेशन प्रोग्राम अमेरिका में चलाया जाएगा। पिछली बार जब ट्रंप राष्ट्रपति बने थे, तब भी उन्होंने मेक्सिको से आने वाले अवैध प्रवासियों को रेपिस्ट कहकर संबोधित कर दिया था।