प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। उन्हें ‘The Order of the Republic of Trinidad & Tobago’ का सम्मान मिला है। पीएम ने इस दौरान वहां की संसद को भी संबोधित किया है, उनकी तरफ से कई बड़ी बातें बोली गईं। उन्होंने बिहार तक का जिक्र किया और भोजपुरी संस्कृति भी उनकी जुबान पर आई।

सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘The Order of the Republic of Trinidad & Tobago ’ से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका, आपकी सरकार, और लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान हमारे दोनों देशों की शाश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में स्वीकार करता हूं। इस सम्मान का पहली बार किसी foreign leader को दिया जाना हमारे विशेष संबंधों की गहराई को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीयों के लिए democracy सिर्फ एक political model भर नहीं है। हमारे लिए ये way of life है, हमारी हजारों वर्षों की महान विरासत है। इस संसद में भी कई साथी ऐसे हैं, जिनके पूर्वज बिहार से हैं। वो बिहार जो महा-जनपदों यानी ancient republics की भूमि है। अब बिहार का जिक्र तो हुआ ही, पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि त्रिनिदाद और टोबैगो में महिलाओं को अच्छी भागीदारी मिली है।

ट्रंप का डासिंग वीडियो जबरदस्त वायरल

इस बारे में उन्होंने बोला कि मुझे इस सदन में इतनी सारी महिला सदस्यों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है। हमारे महत्वपूर्ण पवित्र ग्रंथों में से एक, स्कंद पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर खुशी लाती है। हम अपने आधुनिक भारत के निर्माण के लिए महिलाओं के हाथ मजबूत कर रहे हैं। अंतरिक्ष से लेकर खेल तक, स्टार्टअप से लेकर विज्ञान, शिक्षा से लेकर उद्यम, विमानन से लेकर सशस्त्र बलों तक – वे विभिन्न क्षेत्रों में भारत को एक नए भविष्य की ओर ले जा रही हैं।

इसके बाद पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे कहना होगा कि भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं। हम पूरे दिल से उनका उत्साहवर्धन करते हैं, सिवाय उस समय के जब वे भारत के खिलाफ खेल रहे हों।

ये भी पढ़ें- कितनी है देश के प्रधानमंत्री की संपत्ति