प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया के दौरे पर हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली क्रोएशिया यात्रा है। क्रोएशिया यूरोप का एक छोटा सा देश है और दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं और लोगों का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। क्रोएशिया में 1000 से अधिक आइलैंड है, जो इस देश को खूबसूरत बनाते हैं। क्रोएशिया यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक गिना जाता है और इसका पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया है। दुनिया का सबसे छोटा शहर HUM भी क्रोएशिया में है और इसकी आबादी करीब 25 लोगों के आसपास है।

क्रोएशिया की जीडीपी 84 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, सर्विस सेक्टर और विनिर्माण उद्योगों पर निर्भर है। क्रोएशिया में प्राकृतिक संसाधन भी मौजूद हैं, जो उसकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

क्रोएशिया के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय 21,865 अमेरिकी डॉलर है। अगर हम इसको भारतीय रुपये में बदले तो यह करीब 18 लाख 80 हजार रुपये होता है। भारतीय नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो यह करीब 2,40,000 रुपये है। ऐसे में क्रोएशिया के लोग भारतीयों से 750 गुना अधिक कमाते हैं।

India Canada Relation: बातचीत से पहले भारत ने इन गैंगस्टरों और खालिस्तानी आतंकवादियों के बारे में जुटाई जानकारी, कनाडा को सौंपी लिस्ट

क्रोएशिया की आबादी 38 लाख के करीब है। यह जनसंख्या के हिसाब से दुनिया में 128वें नंबर पर आता है। क्रोएशिया का क्षेत्रफल हिमाचल के बराबर ही है। अगर हम क्रोएशिया की आबादी की बात करें तो यहां गोरखपुर और कानपुर से भी कम आबादी रहती है।

हाल के आंकड़ों के अनुसार क्रोएशिया में सेक्स रेश्यो विशेष रूप से प्रति 100 महिलाओं पर पुरुषों का अनुपात लगभग 93.6 है। इसका मतलब है कि क्रोएशिया में हर 100 महिलाओं पर लगभग 94 पुरुष हैं।

क्रोएशिया में करीब 24 एयरपोर्ट हैं। यहां पर आप फ्लाइट से आसानी से पहुंच सकते हैं। हालांकि यहां पर महंगाई अधिक है और हर चीज के दाम आसमान छूते हैं। क्रोएशिया में बस की सुविधा काफी अच्छी है।