अमेरिका के साउथ कैरोलिना के एक तटीय शहर में रविवार की रात गोलीबारी हुई हैं। इस घटना के दौरान 11 लोगों के घायल और उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी है। शहर में स्थित लिटिल रिवर पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी के अनुसार लिटिल रिवर में रात करीब 9:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने गोलीबारी में घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन पुलिस ने ये बताया कि लोगों के अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली है।
इस घटना के करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने जानकारी दी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की घटना हुई थी हालांकि समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। लेकिन पुलिस इस गोलीबारी की वजह सार्वजनिक नहीं की साथ ही इस घटना के शामिल संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी।
इस पूरे मामले को लेकर होरी काउंटी पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा, “इस समय, 11 व्यक्तियों को होरी काउंटी फायर रेस्क्यू द्वारा नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है, और हमें अन्य लोगों के निजी वाहनों के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचने की रिपोर्ट मिली है।”
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए घटनास्थल के वीडियो में दर्जनों पुलिस कार और एम्बुलेंस इलाके में आती-जाती दिखाई दे रही हैं।