Pakistan News: पाकिस्तान में तख्तापलट की खबरें जोर पकड़ चुकी हैं, कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति आसिफ जरदारी की कुर्सी खतरे में है, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अब उस पर नजर है। कई ऐसी थ्योरी भी सामने आई हैं जिनके दम पर इन बातों को सही कहा जा रहा है। लेकिन पहली बार पाकिस्तान की सरकार ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, वहां के गृह मंत्री ने खुद पूरी सच्चाई बताई है।
पाक गृह मंत्री नकली ने जोर देकर बोला है कि यह पूरी ही कैंपेन दुर्भाग्यपूर्ण हैं, हम जानते हैं कि आखिर राष्ट्रपति आसिफ जरदारी, पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ मुनीर को कौन टारगेट करना चाहता है। मैं साफ कर दूं कि राष्ट्रपति जरदारी इस्तीफा नहीं देने वाले हैं, इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। सेना के साथ उनके रिश्ते भी काफी बढ़िया है। हम जानते हैं कि ऐसी फर्जी खबरें कौन चला रहा है, इससे किसे फायदा होने वाला है।
यूके या फ्रांस- कौन करेगा भारत की मदद?
अब जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में आसिम मुनीर की ताकत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, जब से उन्हें फील्ड मार्शल बनाया जाएगा, तभी से इन अटकलों ने और ज्यादा जोर पकड़ा है कि आगे चलकर मुनीर कोई और बड़ी जिम्मेदारी ले सकते हैं। पाकिस्तान का इतिहास भी बताता है कि सेना जरूरत पड़ने पर तख्तापलट कर सकती है। पहले भी कई मौकों पर ऐसा हो चुका है, पाकिस्तान में किसी भी पीएम के लिए अपने पांच साल भी पूरे करना मुश्किल रहता है।
मुनीर की बात करें तो 2022 में ही उन्हें तीन सालों के लिए आर्मी चीफ बनाया गया था। पिछले साल उनके उस कार्यकाल को भी एक साल और बढ़ा दिया गया। इसके ऊपर अब तो उन्हें फील्ड मार्शल का तमगा भी दिया गया है। वहीं बात अगर आसिफ जरदारी के करें तो पिछले साल ही वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने हैं। वे बिलावल भट्टो के पिता हैं जो खुद कुछ दिन पहले उस डेलिगेशन का हिस्सा थे जिसने पूरी दुनिया में भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया था।
ये भी पढ़ें- गिरफ्तार होंगे तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह?