ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वह टीम की कप्तानी नहीं कर पाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कमिंस को एक बड़ी गुडन्यूज मिली है। वही गुडन्यूज जिसके कारण उन्होंने श्रीलंका दौरे पर न जाने का फैसला किया है। पैट कमिंस दूसरी बार पिता बन गए हैं।

पैट कमिंस की कप्तानी बेकी कमिंस ने बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर बेकी ने बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वह यहां हैं, हमारी खूबसूरत बेटी एडी यहां है। अब शब्दों में बयां नहीं कर सकते की कितनी खुशी और प्यार महसूस है।’ कमिंस इस समय अपने पत्नी के साथ ही हैं। कमिंस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के समय ही यह बात साफ कर दी थी कि वह श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे। वह अपने दूसरे बच्चे की पैदाइश के लिए पत्नी के साथ रहना चाहते हैं।

कमिंस और बेकी काफी समय से साथ हैं। दोनों साल 2021 में भी माता-पिता बने थे। तब बेकी ने बेटे एल्बी को जन्म दिया था। उस समय कमिंस और बेकी ने शादी नहीं की थी। दोनों ने साल 2022 में शादी की। पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वह उससे उबर नहीं पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। वहीं टीम में पैट कमिंस की जगह कौन लेगा यह भी तय नहीं है।

A post shared by Rebecca Jane Cummins (@becky_cummins)

पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वह उससे उबर नहीं पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। वहीं टीम में पैट कमिंस की जगह कौन लेगा यह भी तय नहीं है।