भारत ने इंग्लैंड को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट से हरा दिया। नागुपर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेट दिया। इसके बाद 249 रन के टारगेट को 38.4 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर (52) और जेकब बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि फिल सॉल्ट ने 43रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
भारत ने 249 रन के टारगेट को 38.4 ओवर में हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 96 गेंद पर 87 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद पर 59 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 47 गेंद पर 52 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 9 और रविंद्र जडेजा ने 10 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट विए। जोफ्रा आर्चर औ जैकब बेथेल को 1-1 विकेट मिले।
भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिला। घुटने की चोट के कारण विराट कोहली नहीं खेले। भारतीय टीम ने इससे पहले टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से मात दी थी। 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर यह सीरीज भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए अहम है।
भारत ने 249 रन के टारगेट को 6 विकेट पर 38.4 ओवर में हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 96 गेंद पर 87 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद पर 59 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 47 गेंद पर 52 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 9 और रविंद्र जडेजा ने 10 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए।
शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 96 गेंद पर 87 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 36.2 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन। जीत के लिए 14 रन चाहिए।
केएल राहुल को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। भारत का स्कोर 35.4 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन। जीत के लिए 86 गेंद पर 24 रन चाहिए। हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 94 गेंद पर 83 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 47 गेंद पर 52 रन बनाए। भारत का स्कोर 33.4 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन। जीत के लिए 28 रन चाहिए। नए बल्लेबाज केएल राहुल हैं। शुभमन गिल 81 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 46 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 88 गेंद पर 80 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 33 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन। जीत के लिए 29 रन चाहिए।
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। वह 67 गेंद पर 9 चौके की मदद से 59 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल 34 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 27 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन। जीत के लिए 70 रन चाहिए।
भारतीय टीम ने 23 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन बनाए। जीत के लिए 95 रन चाहिए। शुभमन गिल 43 और अक्षर पटेल 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 42 गेंद 41 रन की साझेदारी।
श्रेयस अय्यर को जैकब बेथेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 36 गेंद पर 59 रन बनाए। शुभमन गिल 28 और अक्षर पटेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन। जीत के लिए 136 रन चाहिए।
श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 30 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वह 32 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन।जीते के लिए 148 रन चाहिए।
भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 199 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 10 गेंद पर 23 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 3 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा सस्ते में आउट हुए। उन्हें साकिब महमूद ने आउट किया। उन्होंने 2 रन बनाए। भारत ने 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बनाए। जीत के लिए 230 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। भारत का स्कोर 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन। जीत के लिए 230 रन चाहिए। रोहित शर्मा 2 और नए बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल ने 3 चौके जड़ दिए हैं। वह 19 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा ने 2 रन से खाता खोला। भारत का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 19 रन। जीत के लिए 230 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 15 और रोहित शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। तीसरी गेंद पर सिंगल से जायसवाल ने खाता खोला। रोहित शर्मा ने अगली 3 गेंदों का सामना किया। भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 1 रन। यशस्वी जायसवाल 1 और रोहित बगैर खाता खोले क्रीज पर।
भारत के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा करेंगे। शुभमन गिल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। रोहित शर्मा पर निगाहें होंगी।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 52 रन की पारी खेली। वहीं जेकब बेथेल ने 51 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 43 रन बनाए। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे रविंद्र जडेजा और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।
44वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने 16 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पंड्या ने चौका भी लगाया।
43वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने जेकब बेथेल को एलबीडब्ल्यू किया। जेकब ने स्लॉग स्वीप की कोशिश की और गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट दिया लेकिन जेकब ने रिव्यू लिया। फैसला भारत के पक्ष में रहा। जेकब बेथेल ने 64 गेंदों में 51 रन बनाए।
जेकब बेथेल ने 42वें ओवर में अपना अर्धशतक जमाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर 50 रन पूरे किए। जेकब ने 21 साल 106 दिन की उम्र में भारत में अर्धशतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दो रूट के नाम है।
मोहम्मद शमी ने ब्रेडन कार्स को बोल्ड करके टीम को सातवीं सफलता दिलाई। ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्स ने स्लॉग स्वीप की कोशिश की लेकिन शमी की गेंद स्टंप्स पर लगी। उन्होंने 18 गेंदों में 10 रन बनाए।
37वें ओवर में कुलदीप यादव ने 8 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर जेकब बेथेल ने चौका लगाया। वहीं अगले ओवर में अक्षर पटेल ने केवल 5 रन दिए।
37वें ओवर में लियम लिविंगस्टन भी आउट हो गए। डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने उन्हें पवेलियन भेजा। चौथी गेंद लिविंगस्टन के बल्ले के किनारे पर लगी और केएल राहुल ने कैच लपका। उन्होंने 10 गेंदों में 5 रन बनाए।
33वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने जोस बटलर को आउट किया। बटलर ने पुल करके शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंदों में 52 रन बनाए।
31वें ओर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर जोस बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह बटलर के वनडे करियर का 27वां अर्धशतक है। इसके साथ ही भारत में 17 पारियों बाद वह अर्धशतक लगा पाए हैं।
25 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। जेकब बेथेल 5 औऱ कप्तान जोस बटलर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को यहां कुछ और विकेट की जरूरत ताकी वह मेहमान टीम पर दबाव बना सके।
22वें ओवर में कुलदीप यादव ने 9 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने चौका लगाया। वहीं चौथी गेंद पर पुल करके एक और चौका जड़ा। कप्तान जोस बटलर पारी को संभालने की कोशिश में हैं।
19वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने जो रूट को आउट किया जो कि 15 महीने बाद वनडे में वापसी कर रहे थे। रूट बैकफुट पर जाकर ड्राइव करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन देर कर दी और गेंद पैड पर लग गई। 31 गेंदों में 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। रूट ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर्स कॉल रहा।
16वें ओवर में कुलदीप यादव ने तीन रन दिए। वहीं अगले ओवर में रविंद्र जडेजा ने दो रन दिए। इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
13 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। जो रूट फिलहाल क्रीज पर हैं जिनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं। वह 15 महीने बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।
हर्षित राणा ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खेल पाए। जो रूट 1 और जोस बटलर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन।