Dangerous Dog: पेट्स रखने का शौक बहुत सारे लोगों को होता है। उनमें भी सबसे ज्यादा डॉग्स को लोग घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने घर में डॉग लाने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले ये खबर पूरी पढ़ लें। यहां हम आपको 10 सबसे खतरनाक कुत्तों की नस्लों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये इतने खतरनाक होते हैं कि अगर इन्हें गुस्सा आ जाए तो ये अपने मालिक को भी नोंच सकते हैं। इनका स्वभाव बहुत गुस्सैल होता है। ये अजनबी पर तो अटैक कर ही सकते हैं लेकिन कई बार घर के लोगों को भी नहीं छोड़ते हैं। इसलिए इन्हें ट्रेनिंग देने की बहुत जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों की नस्ल की करें तो सबसे पहला नाम पिट बुल का आता है। इस नस्ल को लड़ने और शिकार करने के लिए जाना जाता है। इनका विशाल, मजबूत शरीर देखकर ही लोग डर जाते हैं।

ये भी बहुत खतरनाक नस्ल है। बड़े शरीर वाले इस कुत्ते को पालने पर कई देशों में प्रतिबंध लगा हुआ है। भारत में लोग इसे पालना बेहद पसंद करते हैं। यह बहुत शक्तिशाली होता है। वजन में करीब 35 से 50 किलो तक हो जाता है।

डॉग के ये ब्रीड आपको ज्यादातर पुलिस विभाग के पास देखने को मिलेगी। यह शक्तिशाली होने के साथ-साथ काफी तेज दिमाग वाला होता है। इनका वजन 30 से 40 किलो तक होता है।

इन्हें लोग पालना बेहद पसंद करते हैं। अजनबियों के लिए ये बहुत खतरनाक होते हैं। इनकी पीठ बिल्कुल सीधी होती है। इन्हें गार्ड डॉग की तरह लोग इस्तेमाल करते हैं।

यह बहुत ताकतवर ब्रीड है। ये जब अटैक करते हैं तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लोग इन्हें भी घरों में पालना पसंद करते हैं। इन्हें ट्रेनिंग देकर काफी कुछ सिखाया जा सकता है।

इनका वजन 90 किलो तक पहुंच जाता है। ये बेहद खतरनाक होते हैं। इनका स्वभाव काफी आक्रामक होते हैं। इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है।

इनके जबड़े इतने खतरनाक होते हैं कि ये मात्र 10 मिनट में ही किसी भी इंसान को अपने जबड़े से नोंच सकते हैं। इसलिए इन्हें शिकारी कुत्ता भी कहते हैं।

इनकी हरकते भेड़िए जैसी होती हैं। दिखने में भी यह काफी हद तक भेड़िए जैसे होते हैं। यह बहुत शक्तिशाली होते हैं। इन्हें शिकार करना पसंद होता है।

यह बहुत निडर होते हैं। ये घर की सुऱक्षा के लिए रखें जाते हैं। इन्हें बचपन से ट्रेनिंग दी जाती है। बाहर के लोग इन्हें पसंद नहीं आते हैं।