Raita recipe: गर्मी के दिनों में बिरयानी हो या परांठा हर किसी के साथ रायता खाने में बहुत स्वाद लगता है। हर घर में रायता बनाया जाता है। दही से बनाए जाने वाला रायता न केवल स्वाद में लजीज होता है बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। क्योंकि दही में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। ऐसे में इसे खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। यूं तो आपने कई तरह के रायते खाए होंगे, लेकिन यहां हम आपके लिए 5 स्पेशल रायतों की रेसिपी लेकर आए हैं। गर्मियों में इन्हें जरूर ट्राई करें। आपके घर आए मेहमानों को भी अगर आप ये बनाकर सर्व करेंगे तो उन्हें इन रायतों का स्वाद बहुत पसंद आएगा।

दही के साथ आप अनारदाना रायता बना सकते हैं। ये खाने में बहुत फ्रेश लगता है। इसे बनाने के लिए आप अनारदाने और उसके जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गर्मियों में इसे जरूर ट्राई करें। इसमें आपको दही में उबला हुआ चुकंदर मिलाना होगा। इसके साथ ही खीरा, प्याज डाल सकते हैं।

पाइनएप्पल का खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। इससे आप जायकेदार रायता भी बना सकते हैं। इसे आप जब अपने मेहमानों को सर्व करेंगे तो आपकी तारीफ जरूर होगी।

गर्मी के दिनों में आपको लौकी का रायता जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए आप दही, लौकी, काला नमक, भुना जीरा की जरूरत पड़ेगी। ये पुलाव या बिरयानी के साथ खाने में स्वाद लगता है।

गर्मी में आप खीरे और पालक का रायता भी ट्राई करना चाहिए। खीरे और पालक से बनने वाला यह रायता बहुत ही रिफ्रेशिंग लगता है। सुबह नाश्ते में परांठा के साथ आप इसे खा सकते हैं।