Raita Recipes: गर्मियों में रायता खाना सभी को पसंद होता है। रोटी-सब्जी हो या फिर बिरयानी हर किसी के साथ रायते का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम है। यहां हम आपको 1 या 2 नहीं बल्कि 8 तरह से रायते बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं। इन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं। आपके फ्रिज में जो भी सामान उपलब्ध हो उसी के हिसाब से यहां से रायता की रेसिपी चुनकर आप बना सकती हैं। इन रायतों को खाने से आपको गर्मी में राहत महसूस होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गर्मी में आपको चुकंदर का रायता जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा आयरन, फाइबर होते हैं। इसे बनाने के लिए चुकंदर को उबालें या कच्चे चुकंदर को पीसकर दही में मिलाएं।

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप खीरे का रायता खा सकते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है। इसे बनाने के लिए खीरे को पीसें। इसके बाद उसमें दही, भुना जीरा, काला नमक मिलाएं।

गर्मियों के दिनों में बाजार में पुदीना बड़ी आसानी से मिल जाता है। पुदीने का रायता काफी रिफ्रेशिंग लगता है। इसे खाने से गर्मी में पेट सही रहता है। बनाने के लिए आपको पुदीने को पीसकर दही में मिलाना होगा।

लौकी का जूस बहुत सारे लोग नहीं पी पाते हैं। ऐसे में आपके लिए लौकी का जूस बेहतरीन ऑप्शन है। इसे पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह रायता बनाने के लिए आपको लौकी को पीसकर इसमें दही, नमक और काला नमक मिलाना होगा।

पालक पोषक तत्वों की खान होता है। इसमें आयरन होता है। इसका रायता सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए पालक को उबालकर या बारीक काटकर दही में मिलाएं।

बूंदी का रायता तो हर मौसम में अच्छा लगता है। अगर आप फटाफट रायता बनाना चाहते हैं तो बूंदी रायता सबसे जल्दी बन जाता है। दही में आपको बूंदी, काला नमक, भूना जीरा मिलाना है।

बच्चे अगर रायता खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं तो आपको फ्रूट रायता ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए दही में बच्चों की पसंद के फ्रूट यूज करें। इसमें अनार के दाने, सेब के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। व्रत में भी यह रायता आप खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में उबले आलू के टुकड़े मिलाएं। इसके बाद उसमें नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें।