Avoid These 5 vegetables During Summer: गर्मी में हम क्या और कितना खाते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। जरा सी लापरवाही हमें बीमार कर सकती है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें पता होना चाहिए कि डाइट में क्या लेना है और किन चीजों से परहेज करना है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में किन सब्जियों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए। क्योंकि बढ़ती गर्मी में जीभ का स्वाद आपको बीमार कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अमूमन हर घर में लोग आलू सबसे ज्यादा बनाए जाते हैं। बच्चों को तो ये बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। इससे न केवल सब्जियां बल्कि कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। लेकिन गर्मी के दिनों में आलू का सेवन कम करना चाहिए। जनरल ऑफ फूड साइंस की स्टडी के मुताबिक जो सब्जियां जमीन के नीचे उगती हैं जैसे आलू, शकरकंद आदि इनमें गर्मी को बढ़ाने की क्षमता होता है।

यूं तो मशरूम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कॉपर होता है। वेट लॉस करने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। वहीं इसे खाने से खून की कमी भी दूर होती है। लेकिन क्या आपको पता है गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि गर्म होने की वजह से यह शरीर में एलर्जी कर सकता है।

पत्ता गोभी में विटामिन सी, के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लेकिन गर्मियों में इसे कम मात्रा में खाना चाहिए। टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ऑफ डबलिन के अनुसार गर्मी में पत्ता गोभी खाने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

गर्मी के दिनों में शिमला मिर्च खाने से शरीर को लू लग सकती है। इतना ही नहीं ज्यादा मात्रा में इसे खाने से पेट में दिक्कत भी हो सकती है। ज्यादा चुकंदर खाने से बॉडी में डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।

लहसुन और प्याज ऐसी चीजें हैं जो किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन इन्हें गर्मी में कम खाना चाहिए। क्योंकि इन्हें खाने से भी शरीर में गर्मी बढ़ती है।